अभिवंदना समुह गान प्रतियोगिता से हुआ आठ दिवसीय दीक्षा कल्याण महोत्सव का शुभारंम  

आचार्य महाश्रमण  अध्यात्म क्षितिज पर उगा तेजस्वी  महासूर्य – मुनि सुरेश

उदयपुर : शांतिदूत तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के 62वें जन्म दिवस, 14वें पदाभिषेक दिवस व 50वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में शासनश्री मुनि सुरेश कुमार के सान्निध्य, मुनि सम्बोध कुमार ‘मेधांश’ के मार्गदर्शन में अणुव्रत चौक स्थित तेरापंथ भवन में आठ दिवसीय दीक्षा कल्याण महोत्सव “महाश्रमणं नमाम्यहम” कार्यक्रम का आगाज आचार्य महाश्रमण अभिवंदना समुह गान प्रतियोगिता से हुआ। प्रतियोगिता में दस समूह के 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता निर्णायक चैतन्य भट्ट,अशोक राव, श्रेया पालिवाल थे।

इस मौके मुनि सुरेश कुमार ने कहा – आचार्य महाश्रमण 21वीं सदी के इतिहास पुरुष हैं, वे रोज इतिहास का एक नया अध्याय लिखते है। महाश्रमण अध्यात्म क्षितिज पर उगा एक नव्य तेजस्वी महासूर्य है।  मुनि सम्बोध कुमार ‘मेधांश’ ने सुमधुर गीत प्रस्तुत करते हुए कहा- वे योगियों के योगी है, वे सदा वीतरागता को हर सांस में जीते हैं। करुणा के महापुजारी आचार्य महाश्रमण दीक्षा कल्याण का  संगीत प्रतियोगिता से आगाज एक अनुठी पहल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी अभय कोठारी ने की। स्वागत तेरापंथ सभाध्यक्ष अर्जुन खोखावत  व आभार कोषाध्यक्ष भगवती सुराणा ने व्यक्त किया। भूमिका मुख्य संयोजक सुबोध दुग्गड़ ने प्रस्तुत करते हुए आठ दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा की अभिव्यक्ति दी। मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक पंकज भंडारी ने किया।

ये रहे विजेता :

समुह गान प्रतियोगिता में हनी पोरवाल, खुशबू कोठारी,अंकिता जैन,निकिता कोठारी प्रथम,जगत दुग्गड़,बजरंग स्यामसुखा, अशोक डोशी, सुरेन्द्र कोठारी द्वितिय, दीपक मेहता, करिश्मा मेहता, प्रेक्षा बोहरा, तृतीय स्थान पर अव्वल रहे। विजेता प्रतियोगियों को 7 मई को मुख्य समारोह में सम्मान्नित किया जायेगा।

Related posts:

Mankind Pharma signs up with Glenmark Pharmaceuticals for co-marketing of Remogliflozin Etabonate in...

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन कल

महावीर युवा मंच द्वारा सांध्य दीपिकोत्सव आयोजित

City of Lakes all set to groove at Hindustan Zinc’s Vedanta Udaipur World Music Festival 2022

LAND ROVER ENHANCES THE NEW DISCOVERY SPORT WITH ADDED REFINEMENT AND VERSATILITY

HDFC Bank Launches Star-Studded PayZapp Campaign

हिंदुस्तान जिंक ने लॉजिस्टिक्स के लिए एलएनजी-चालित ट्रकों की तैनाती के संबंध में ग्रीनलाइन के साथ की...

BOSS Appliances Introduces India's First Hand Blender with a Revolutionary 5-Year Warranty

अलसीगढ़ में नारायण सेवा का स्वास्थ्य एवं सहायता शिविर

किशोर बालगृह में निःशुल्क ट्रैक सूट, टी-शर्ट, लोअर,चप्पल, व स्टेशनरी वितरित

आचार्य महाश्रमण से चार्तुमास की मांग लिए पावटी पहुंचा तेरापंथ समाज

HDFC Bank appoints Anjani Rathor as Chief Digital Officer