ममेंटोज़ बाय आईटीसी होटल्स इकाया उदयपुर के एशियन फूड पॉप अप को लेकर वीकेंड पर दिखा भारी उत्साह

उदयपुर। ममेंटोज़ बाय आईटीसी होटल्स इकाया उदयपुर द्वारा आयोजित एशियन फूड पॉप अप में पिछले वीकेंड में उदयपुर के लोगों ने पैन एशियन एपिक्यूरियन का लुत्फ लिया। आईटीसी होटल्स की नई प्रॉपर्टी ने अपने ब्रांड के पहले एशियन फूड पॉप अप की मेजबानी की, जिसमें ऑथेंटिक पैन एशियन व्यंजनों की काफी वैरायटी देखने को मिली। इसे 9 से 11 जून के वीकेंड के दौरान लोगों का जबरदस्त रिस्पांस मिला।


नूडल्स मैस्ट्रो शेफ वांग पेंग ने मेमेंटोज़ उदयपुर में लोगों को एशियाई व्यंजनों के नए आयाम का अनुभव कराने के लिए पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से एशियाई स्वादों की एक सिम्फनी तैयार की। चीन के जियान क्षेत्र से आने वाले शेफ वांग सोंग हैंडमेड नूडल की वैरायटी बनाने में माहिर है, जैसे ला मियां (पूल्ड), दाओ झाओ मियां (कट), बियांगबियांग (स्ट्रेचड) आदि। फूड पॉप अप में ट्रेडिशनल सॉस के साथ नूडल की कई किस्में परोसी गई। साथ ही अन्य स्वादिष्ट एशियाई व्यंजनों का भी लोगों ने स्वाद लिया, इनमें सोया और बन्र्ट गार्लिक के साथ स्टिर फ्राइड जैस्मिन राइस, माइक्रोग्रीन्स के साथ वोक टॉस्ड वेजिटेबल नूडल्स, हॉट गार्लिक सॉस में स्टिर फ्राइड वेजिटेबल्स, पैन फ्राइड टोफू और वेजिटेबल डंपलिंग्स, प्रॉन क्रिस्टल हर गाओ, स्टीम्ड मशरूम बन्स, बेल पेपर के साथ चेंगदू स्टाइल वोक सियर लैंब और स्कैलियन आदि शामिल थे।
संदीपन बोस, जनरल मैनेजर, मेमेंटोज़, आईटीसी होटल्स इकायाने कहा कि हम उदयपुर के लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों द्वारा हमारे पहले एशियाई पॉप-अप को मिले प्यार और गर्मजोशी को देखकर अभिभूत हैं। यह देखना दिलचस्प है कि उदयपुर के लोग जो पारंपरिक तरीकों से बने स्थानीय व्यंजनों के स्वाद को पसंद करते हैं वे भी नए कुजीन के व्यजंनों को ना सिर्फ अपना रहे हैं बल्कि पसंद भी कर रहे हैं।

Related posts:

“स्मृतियों की सुगंध से” पुस्तक का विमोचन

लखपति दीदीयों का संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

हिन्द जिंक स्कूल का वार्शिकोत्सव, स्पंदन 2019 आयोजित

CarDekho closes $70 million round from leading investors in China and Europe

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूकजिक फेस्टिवल ने कर्टेन रेजर की मेजबानी कर 6ठे संस्करण की घोषणा की

आर्थिक रूप से कमजोर 100 छात्र-छात्राओं को बांटे जूते और चप्पल

आईबीआर ने बांटे पुलिसकर्मियों को मास्क व सेनेटाईजर

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में उन्नत टीएमएस न्यूरोस्टिमुलेशन टेक्नोलॉजी लैब का उद्घाटन

नारायण सेवा में निर्जला एकादशी पर सेवा अनुष्ठान

Hindustan Zinc Transforming the Lives of over 2 Lakh Underprivileged and Specially Abled Children

कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में अब सरकारी संस्थाओं की भूमिका कम और हमारी और आपकी भूमिका ज्यादा है - सहा...

5 साल से कम उम्र के बच्चों में फ्लू के कारण अस्पताल में भर्ती होने का खतरा 7 गुना ज्यादा रहता है