सुशीलाबेन ने कोरोना और दिल के दौरे की बीमारी को एक साथ परास्त किया

सिम्स अस्पताल की अनूठी उपलब्धि
उदयपुर। सिम्स अस्पताल ने अहमदाबाद की एक 91 वर्षीया महिला को दिल के दौरे की बीमारी एवं कोविड-19 दोनों का सफल उपचार कर एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है सुशीलाबेन नामक इस महिला ने कोविड-19 से रिकवर होने के बाद सिम्स अस्पताल में ही ह्रदय की एंजिओप्लास्टी करवाई एवं कोरोना और दिल के दौरे की बीमारी को एक साथ परास्त किया।
सिम्स अस्पताल में क्रिटिकल केयर फिजिशियन और एडल्ट आईसीयू के प्रभारी डॉ. भाग्येश शाह ने बताया कि जब सुशीलाबेन को अस्पताल लाया गया तो उन्हें अस्थिर रक्तचाप की शिकायत और अधिक ऑक्सीजन की आवश्यकता थी। कोविड-19 का इलाज करते-करते हमें उनकी एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की भी तैयारी करनी पड़ी। ज्यादा उम्र, कोरोना और दिल के दौरे के जोखिम के बावजूद उपचार के दौरान अस्पताल में भर्ती होने के दो दिन बाद वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केयूर पारिख और डॉ. विनीत सांखला ने सुशीलाबेन की एंजियोप्लास्टी की और स्टेंट प्लेसमेंट सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस प्रक्रिया के बाद उनका रक्तचाप और अन्य पैरामीटर सामान्य हो गए और वे पूरी तरह से ठीक हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉ. शाह ने बताया कि, 90 से ज्यादा की उम्र में स्टेंट प्लेसमेंट के साथ एंजियोप्लास्टी से गुजरने की घटना वाकई में असाधारण हैं, विशेष रूप से उनके लिए जो कोविड पॉजिटिव भी है। अधिक्तर मामलों में मरीज बहुत अधिक गतिशील नहीं होते और एंजियोप्लास्टी कराने की स्थिति में नहीं होते हैं। कई मामलों में परिवार सर्जरी का विकल्प चुनने के खिलाफ होते हैं। हालांकि सुशीलाबेन इस उम्र में भी बहुत सक्रिय हैं और उनमें दृढ़ इच्छाशक्ति है। उनके सकारात्मक दृष्टिकोण ने उनके स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी बहू एवं नमस्ते लाइफ हेल्थकेयर फाउंडेशन की हेल्थ और लाइफ कोच डॉ. मीना शाह ने कहा कि इस उम्र में सुशीलाबेन का स्वस्थ होना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

Related posts:

आईसीएमएम के साथ पार्टनरशिप से हिंदुस्तान जिंक का सस्टेनेबल, फ्यूचर.रेडी ऑपरेशन्स के लिए कमिटमेंट और ...

Amway sparks creativity in young minds by hosting virtual events to celebrate Children’s day

राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा देबारी में राज्य अंडर-17 बालिका शिविर का सफल आयोजन

HDFC Bank crosses 250 branches in Rajasthan ; opens 50th branch in Jaipur

एचडीएफसी बैंक के परिवर्तन ने राजस्थान के 3.3 मिलियन लोगों का जीवन बदला

Tata Motors showcases its state-of-the-art technology, latest range of commercial vehicles and value...

SIDBI partners with Confederation of Women Entrepreneurs to give fillip to Stand-Up IndiaScheme

फ्लिपकार्ट के साथ भारत के उद्यमियों की प्रेरक यात्रा

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

सखी ने महिलाओं को प्रदान किए लघु एवं मध्यम उद्योगों के अवसर

ओपो का नया एफ19 लॉन्च

महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. द्वारा उदयपुर में सीपीसीबी 4+ डीजल जेनरेटर की बिल्कुल नई रेंज लॉन्च