पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा व स्कूल शिक्षा परिवार उदयपुर के मध्य करार

जनहितार्थ नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जायेंगी

उदयपुर। शिक्षा क्षेत्र में कार्य कर रहे निजी विद्यालयों के संगठन स्कूल शिक्षा परिवार ने अब जन सामान्य के स्वास्थ्य की देखभाल व बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए संभाग के बड़े मेडिकल कॉलेज पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (पिम्स हॉस्पिटल ) उमरड़ा के साथ एक वर्ष के लिए अनुबंध किया है। इसके अंतर्गत पिम्स हॉस्पिटल एक वर्ष तक स्कूल शिक्षा परिवार से जुड़े समस्त निजी स्कूलों के सहयोग से उदयपुर संभाग में विभिन्न क्षेत्रो में नि:शुल्क जांच शिविरों का आयोजन करेगा जिसमें नि:शुल्क परामर्श, जांच व दवाइयों आदि व्यवस्था होंगी।

इन शिविरों में नाक, कान, गला की जांच, दांतों की जांच, आँखों की जांच, शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सा परामर्श, स्त्री रोग परामर्श,  जनरल मेडिसिन के साथ ही नि:शुल्क पारिवारिक आभा आईडी सुविधा कार्ड  भी उपलब्ध कराये जाएंगे।

स्कूल शिक्षा परिवार के संभाग महामंत्री भवानी प्रताप सिंह झाला ने बताया कि स्कूल शिक्षा परिवार के संभाग प्रभारी सीपी रावल, संभाग अध्यक्ष गिरीश जोशी व पेसिफिक हॉस्पिटल की ओर से पिम्स के मुख्य वित्त सचिव नमन अग्रवाल एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ. कमलेश शेखावत ने पिम्स के निदेशक आशीष अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती शीतल अग्रवाल एवं  स्कूल शिक्षा परिवार की ओर से सम्भाग महामंत्री भवानी प्रताप सिंह झाला, शहर जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा एवं जिला संयोजक अनुभव गौड़ की उपस्थित में एमओयू पर हस्ताक्षर किये। एक वर्ष तक चलने वाले इन शिविरों का आगाज रविवार 22 सितंबर को डबोक स्थित दी एलिट स्मार्ट स्कूल से होगा।

Related posts:

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ की बालिका शिक्षा और डिजिटल क्रांति प्रोत्साहन पहल : जगदीश चौक कन्या विद्याल...

HDFC Bank launches customised apps for large institutions

Slice unveils its new Summer Campaign with Kiara Advani

प्रतिष्ठित सीएसआर इम्पैक्ट अवार्ड्स 2024 में हिंदुस्तान जिंक को 2 पुरस्कार

स्वतंत्रता दिवस पर पंच अभिव्यक्ति का अयोजन

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उच्च ब्याज दरों के साथ बॉब मानसून धमाका जमा योजना का शुभारंभ

बीमारी के लक्षणों से पहले जोखिम की पहचान और त्वरित उपचार के लिए एप का अनावरण

महाराणा मेवाड़ विशिष्ट पुस्तकालय ने मनाया ‘राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह’

हिन्दुस्तान जिंक इंटरनेशनल कांसिल ऑन माइनिंग एण्ड मेटल्स में शामिल होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

पत्रकार मानवेन्द्र का देसूरी उपप्रधान बनने पर अभिनंदन

InsuranceDekho Plans To Onboard One Lakh Agents Throughout The Country

सडक़ पर मिला आईफोन लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय