भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव मनाया

उदयपुर। न्यू भूपालपुरा जैन श्वेतांबर संघ के तत्वावधान में आचार्यश्री निपूर्णरत्न सुरीश्वर मा. सा. की निश्रा में मुनि सुव्रतस्वामी मंदिर में पर्युषण महापर्व पर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। माता त्रिशला को आये 14 स्वप्नों के सकल संघ को दर्शन कराये गये एवं उनके चढ़ावे की बोली लगी।

Creative from India to the World


रविवार रात्रि 10.42 बजे शुभ मुर्हूत में आचार्यश्री निपूर्णरत्न सुरीश्वर मा. सा. के श्रीमुख से भगवान महावीर स्वामी के जन्मवाचन का उद्घोष हुआ। चहुंओर अक्षत्र वर्षा के पश्चात भगवान के जयकारों से भक्तगण झूम उठे। समारोह में संगीतकार विनीतकुमार जैन ने भक्ति गीत प्रस्तुत किये। संघ के अध्यक्ष बी. एल. चंडालिया एवं उपाध्यक्ष देवेन्द्र मेहता ने बताया कि शीघ्र ही उक्त मंदिर के पास चिन्हित भूमि पर आराधना भवन बनाने के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। इस पर वहां मौजूद श्रावक-श्राविकाओं ने आराधना भवन के लिए सहयोग देने का संकल्प लिया।