रामगिरी पुलिया के निर्माण का कार्य शुरू

92 लाख की लागत से बनेगी पुलिया
उदयपुर।
शहर के समीप नवसृजित बेदला खुर्द गांव की बरसों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को निजात मिलने जा रही है। यूआईटी की ओर से 92 लाख रुपए की लागत से बेदला खुर्द से रामगिरी गांव को जोडऩे वाली पुलिया के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल है। बरसों से चली आ रही इस विकट समस्या को दूर करने और ग्रामवासियों को राहत दिलाने में बडग़ांव उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने भी इस मुद्दे और जटिल समस्या को विधानसभा में भी उठाया था।
राठौड़ ने इस जटिल समस्या को मीडिया के माध्यम से प्रशासन और यूआईटी के अधिकारियों तक पहुंचाया। इसके पश्चात यूआईटी के तत्कालीन सचिव अरुण हसीजा और तकनीकी अधिकारियों से पुलिया निर्माण का सर्वे भी करवाया था। इसके अलावा राठौड़ ने पिछले दिनों यूआईटी के सचिव रहे नित्येंद्रपाल सिंह से मुलाकात कर इस पुलिया निर्माण की मांग की जिस पर यूआईटी ने 92 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर पुलिया निर्माण को हरी झंडी दे दी।
बडग़ाँव उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़ ने बताया कि बेदला खुर्द पंचायत से रामगिरि का इलाका भौतिक दृष्टि से कटा हुआ है। इस पुलिया का निर्माण नहीं होने की वजह से क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा रामगिरि में यूआईटी के अंतर्गत आने वाली कई कॉलोनियों हैं, जिन्हें भी इस पुलिया के नही होने से काफी दिक्कतें होती हैं। नदी में पानी होने के दौरान बेदला खुर्द पंचायत में आने के लिए रामगिरि के लोगों को 4 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। इस पुलिया निर्माण से लखावली, डांगियो का गुढ़ा, मानपुरा, सबलपुरा, प्रतापपुरा, रेबारियों का गुढ़ा सहित कई गावों के लोगों को सीधा फायदा होगा। रामगिरी के वाशिंदों को भी पंचायत भवन आने के लिए लंबी दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। राठौड़ ने इस पर खुशी जताते हुए इस समस्या से सरोकार रखने वाले तत्कालीन जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, यूआईटी के तत्कालीन सचिव नित्येंद्रपाल सिंह, सचिव अरुण कुमार हसीजा और मावली के विधायक धर्मनारायण जोशी का आभार व्यक्त किया।

Related posts:

वीआईएफटी में डिजिटल एरा लाइटिंग एंड कैमरा टैक्निक पर वर्कशॉप सम्पन्न

सांसद मीणा ने ढेलाणा में 80 परिवारों को बाटी राशन सामग्री

जिले भर में मनाया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

राइजिंग राजस्थान एमओयू होल्डर्स को प्रत्यक्ष ही मिलेंगे औद्योगिक भूखण्ड

Discovery of new bird species White-browed Bulbul (Pycnonotus luteolus) from Rajasthan

राज्य स्तरीय पालनहार लाभार्थी संवाद कार्यक्रम

श्वांस जितनी धीमी, उम्र उतनी लंबी होगी- जगद्गुरु श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज

एक दिवसीय केम्पस प्लेसमेंट शिविर में 71 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

वेदांता के चैयरमेन अनिल अग्रवाल ने कोविड -19 से प्रभावित कमजोर समुदायों की आजीविका की रक्षा के लिए 1...

Rajasthan women dairy farmers overwhelmed by applauds by PM

जैनधर्म का प्रमुख पर्युषण महापर्व आज से

वोडाफोन-आइडिया के सुपरस्टार लॉकडाउन के दौरान लोगों को नेटवर्क से जोड़े रख रहे हैं