कोरोना से संक्रमित 9, मृत्यु एक

उदयपुर। उदयपुर में मंगलवार को जहां 9 नये कोरोना रोगी संक्रमित मिले वहीं एक रोगी की मृत्यु हो गई है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि मंगलवार को हुई 1583 जांचों में 9 पॉजिटिव रोगी मिले हैं जिसमें 8 शहरी और 1 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इनमें 4 क्लॉज कांटेक्ट तथा 5 नये कोरोनो मरीज हैं। अभी तक कुल 56170 मरीज पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 55372 रोगी ठीक होकर घर जा चुके हैं। होम आइसोलेशन में 26 रोगी और कुल एक्टिव केस 59 हैं।

Creative from India to the World