12 घंटे का ईआई रोस्टर पूर्ण रूप से समाप्त करने की मांग

उदयपुर : ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने पूरे भारतीय रेलवे में 12 घंटे का ईआई रोस्टर पूर्ण रूप से समाप्त हो, इस हेतु सभी स्टेशन मास्टर्स ने बैजेस लगाकर शांतिपूर्ण तरीके से गाड़ी संचालन करते हुए विरोध दर्ज कराया।
स्वतंत्रता से पूर्व ब्रिटिश काल में लागू किए गए अमानवीय ईआई रोस्टर की आज तक समीक्षा नहीं की गई है। एस्मा के सेक्रेटरी जनरल शरदचंद्र पुरोहित ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष में इसकी समीक्षा कर इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने की अति आवश्यकता है। थका हुआ स्टेशन मास्टर सुरक्षा के लिए खतरा है। 12 घंटे की ड्यूटी हमारे स्वास्थ्य की दुश्मन बन चुकी हैं। नियमित रूप से 12 घंटे की ड्यूटी भारतीय मजदूर कानून एवं मानव अधिकारों के विरुद्ध है ।

Creative from India to the World