फिक्की एफएलओ की महिला प्रतिनिधियों ने विश्व की सबसे बड़ी रामपुरा आगुचा माइन का दौरा किया

उदयपुर : फिक्की एफएलओ जयपुर की 60 महिला प्रतिनिधियों ने वेदांता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड की विश्व में सबसे बड़ी जिंक उत्पादक खदानों में से एक रामपुरा आगुचा माइन का दौरा कर माइनिंग की नवीन तकनीक और नवाचारों को देखा। तीन दिवसीय इस दौरे में प्रतिदिन 20 महिलाओं ने माइन में 850 मीटर नीचे हिन्दुस्तान जिंक की रामपुरा आगुचा माइन का अनुभव लिया जो कि बुर्ज खलीफा की ऊंचाई से भी गहरी है।
समूह ने एलआईडीएआर तकनीक से चलने वाले रिमोट कंट्रोल लोडर को देखा जिसे सतह से 1000 मीटर से भी ज्यादा गहराई से चलाया जा सकता है। इससे सुरक्षा और उत्पादन दोनों बढ़ते हैं। उन्होंने आईओटी से चलने वाले ऐसे सिस्टम भी देखे जो मशीनों के खराब होने का पहले से पता लगा लेते हैं और उन्हें रोकते हैं। साथ ही एआई तकनीक से चलने वाले सुरक्षा निगरानी सिस्टम भी देखे, जो सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करते हैं।
शाफ्ट वाइंडर चलाने के लिए वर्चुअल रियलिटी सिम्युलेटर का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे हिन्दुस्तान जिंक की सुरक्षित और अच्छी ट्रेनिंग देने की गंभीरता की जानकारी मिलती है। इसके अलावा, महिलाओं के इस समूह ने सतह से ही चलने वाले रिमोट कंट्रोल ड्रिलिंग ऑपरेशन को भी देखा।
यह दौरा फिक्की एफएलओ जयपुर चैप्टर की 2025-26 की थीम – हेरिटेज, हेल्थ और हार्मोनी को पूरी तरह से दर्शाता है। इस थीम के तहत् परंपरा को नई सोच के साथ जोड़ना और महिलाओं को उन क्षेत्रों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना जहाँ आमतौर पर महिला नेतृत्व कम दिखता है शामिल करना है। इस दौरान खनन के विकास, मशीनों के इस्तेमाल और औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर महत्वपूर्ण विचार साझा किये गए। महिलाओं ने गहराई से जाना कि आधुनिक खनन कैसे सस्टेनेबल हो सकता है, उसमें नवाचार लाने के साथ साथ यह समुदाय को कैसे मजबूत कर सकता है।
रामपुरा आगुचा में इस अनुभव से न केवल उन्हें माइनिंग की जानकारी मिली, बल्कि प्रेरणा भी मिली। इससे यह विश्वास और मजबूत हुआ कि महिलाएं बड़े उद्योगों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। यह कार्यक्रम समावेशी विकास, समुदाय की भागीदारी और अनुभव से सीखने को बढ़ावा देने के लिए हिन्दुस्तान जिंक के सतत् प्रयासों का हिस्सा है।

Related posts:

कौशल विकास योजना में उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर व प्रतापगढ़ के 85 हजार 54 युवा लाभान्वित

Hindustan Zinc commissions ZERO LIQUID DISCHARGE RO-ZLD Plant at Debari

पांच दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर में उमड़े लोग

चौथी दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस वर्ल्ड फिजियोथेरेपेी कांग्रेस का आगाज

दो दिवसीय सम्मान और राष्ट्रीय बाल साहित्यकार समारोह नाथद्वारा में 5 एवं 6 जनवरी को

फ्रांसीसी युवती से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने कहा मेरे साथ हनी ट्रैप हुआ

11 दिवसीय ओलंपिक फेस्टिवल का समापन

पिम्स हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजिस्ट की मदद से बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद का सफल उपचार

नारायण  सेवा संस्थान बड़ी में सीनियर स्टेट आर्टिस्टिक जिमनास्टिक चैम्पियनशिप का समापन

इंस्टीट्यूशन ऑफ वेल्युर्स के चुनाव में माथुर अध्यक्ष व डूंगरवाल सचिव बने

उदयपुर से अच्छी खबर: कोरोना रोगियों का ग्राफ़ घटते घटते 14.87 हुआ, आज 401 रोगी संक्रमित आये

नवरात्रि महोत्सव: श्रीमाली मेवाड़ का संस्कार भवन बनेगा माता की भक्ति का दरबार