उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 365 आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की दी स्वीकृति

जयपुर-उदयपुर। निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं के अंतर्गत राज्य के 365 सामान्य आंगनबाड़ियों को आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर लगभग 5 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी साकार हो रही है। प्रधानमंत्री के विजन अनुसार तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के स्वस्थ व शिक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्य के सभी जिलों में प्रत्येक परियोजना/ब्लॉक में से एक सामान्य आंगनबाड़ी को आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के आंगनबाड़ियों के बच्चों को प्ले स्कूल जैसा माहौल उपलब्ध करवाने के लिए 365 आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इन आंगनबाड़ी केंद्रों में सामान्य मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण,वॉल पेंन्टिग, सौर ऊर्जा, चाइल्ड फ्रेन्डली फर्नीचर, बच्चों के लिये खिलौने, खेलकूद के सामान, रेनवाटर हार्वेस्टिग स्ट्रक्चर का निर्माण, शौचालय में आधुनिक सुविधा, आरओ, एलईडी, सीसीटीवी, वाईफाई, पेनड्राइव, पोषाहार कन्टेनर, लाईब्रेरी कॉर्नर इत्यादि सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, साथ ही न्यूट्री गार्डन (पोषण वाटिका) को भी विकसित किया जायेगा।

Related posts:

शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति में विश्वव्यापी पहचान लिये डॉ. चिन्मय पंड्या

स्वस्थ एवं शिक्षित बालिकाओं से ही सुखी समाज का निर्माण : खंडूजा

Sensitizing Deaf and Mute Children: Hindustan Zinc Jeevan Tarang Program Conducts Road Safety Awaren...

बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लि. की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश 03 नवंबर को खुलेगा

बिटिया के सूरज पूजन को महोत्सव बना कर दिया बेटी बचाओ का सन्देश

‘डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए’ पर परिचर्चा आयोजित

CHIK Hair Color reforms to CHIK Easy

उदयपुर मीडिया अवार्ड 2023 का रंगारंग आयोजन

एचडीएफसी बैंक को पीएम केयर्स फंड के लिए डोनेशन एकत्रित करने का मैंडेट मिला

मल्टीमीडिया प्रदर्शनी युवाओ एवं महिलाओ के लिए बन रही है आर्कषण का केन्द्र

Over 1.10 lakh dairy farmers associated with Milk Producing Companies write to Hon’ble CM of Rajasth...

ZINC FOOTBALL ACADEMY MOVES ONE STEP CLOSER TOWARDS SHINING AT THE NATIONAL LEVEL