डंपर की टक्कर से उप सरपंच पति की मौत, एक गंभीर घायल

उदयपुर : उदयपुर-पिंडवाडा नेशनल 76 हाइवे पर बुधवार को दोपहर में डंपर ने स्कॉर्पियों को टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार उप सरपंच के पति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया।  हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया।
जानकारी के अनुसार, उदयपुर-पिंडवाडा नेशनल 76 हाइवे पर दोपहर करीब 2 बजे सड़क किनारे स्कॉर्पियों खड़ी थी। उसमें एक व्यक्ति अंदर बैठा था और एक बाहर खड़ा था। इस बीच गोगुंदा की तरफ से आए डंपर ने गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे स्कॉर्पियों के बाहर खड़े भैंसड़ा कला के किशनलाल डांगी की मौके पर ही मौत हो गई। किशनलाल भैंसड़ा कला की उप सरपंच वक्तुबाई के पति थे। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद डंपर चालक डंपर लेकर फरार हो गया। इस बीच लोगों ने गाड़ी में सवार एक अन्य युवक राजू को अस्पताल पहुंचाया और सुखेर पुलिस को सूचना दी।
इधर ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। पंचायत समिति सदस्य हीरालाल डांगी ने बताया कि यहां नेशनल हाइवे ने गांव वालों की सुविधा के लिए अंडरपास नहीं बनाया, जबकि डांगियों का गुड़ा में अंडरपास की जरूरत है।

Related posts:

जनजाति बाहुल्य अनुसूचित क्षेत्रों का हो सर्वांगीण विकास : राज्यपाल

पिम्स में नसों पर दबाव बना रही पसली को निकालने का सफल उपचार

पिम्स में नसों में लगी जटिल चोट का सफल उपचार

जिंक को बेस्ट प्रेक्टिस इन डिजिटल ट्रांसफोरमेशन के लिए सीआईआई-डीएक्स पुरस्कार

पिम्स में ह्रदय की गंभीर बीमारी का सफल उपचार

किशोर दा के बेटे अमित और पोती मुक्तिका 12 को उदयपुर में सजाएगी संगीत की शाम

Hindustan ZincLaunches EcoZen, Asia’s First Low Carbon ‘Green’ Zinc

प्रदेश में 2 लाख 34 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट

उदयपुर लव स्टोरी के लिए बेहद लकी जगह : रणवीर सिंह

लादूलाल मेडतवाल अध्यक्ष तथा प्रकाश सुराणा मंत्री मनोनीत

Alakh Nayan Mandir partners with Standard Chartered Bank to launch 3 primary eye care centres (Visio...

मीरा कन्या महाविद्यालय उत्कृष्ट कार्यों के लिए 5 राज्य स्तरीय पुरस्कारों से अलंकृत