चित्तौड़गढ़ (मुकेश मूंदड़ा )। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सवा दो वर्षाे में जनसेवा और विकास को अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकता बनाते हुए अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में नई गति पकड़ी है। जनता से सीधा संवाद, समस्याओं का त्वरित समाधान और पारदर्शी कार्यशैली भजनलाल सरकार की पहचान रही है। प्रदेश सरकार का सवा दो वर्षाे का कार्यकाल क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव साबित हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल सूविधाओं में सुधार, छात्रो के लिए प्रोत्साहन योजनाएं और शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने के कार्य किये जा रहे है। वही स्वास्थ्य सेवाओ को सुदृढ़ करने के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, टीकाकरण अभियान और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया। विधानसभा क्षेत्र के गांवो में विकास की गंगा निरंतर प्रवाहित हो रही है तथा प्रत्येक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या प्रदेश में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाये जा रहे कृषक, पशुपालको एवं ग्रामीण क्षैत्रो से संबंधित योजनाओ के एलईडी वेन के माध्यम से प्रचार प्रसार हेतु ग्राम रथ के आगमन पर ग्राम लालजी का खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणो को सम्बोधित कर रहे थे। विकास अधिकारी समुन्द्र सिंह ने बताया कि ग्राम रथ के माध्यम से कृषि, उ़द्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, उर्जा, राजस्व, पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की मोबाईल एलईडी वेन के माध्यम से तथा साहित्य व प्रचार प्रसार सामग्री उपलब्ध करा जानकारी दी जा रही है। रथ के ग्राम लालजी का खेड़ा में आगमन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विधायक आक्या द्वारा जनसुनवाई कर ग्रामीणो की समस्याओ का मौके पर ही निराकरण किया। इस अवसर पर प्रवीण सिंह राठौड़, अनिल सुखवाल, रतन डांगी, किशन गुर्जर, मुकेश गुर्जर, मदनसिंह, भगवतीलाल शर्मा, राधाकिशन लोधा, लाला गुर्जर, कालु गुर्जर, विनोद गुर्जर, कालु लोधा, देवीलाल लोधा, बगदीदास रंगास्वामी, अशोक लोधा, ओमप्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, कैलाश गुर्जर, रमेश लोधा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
जनता से सीधा संवाद, समस्याओं का त्वरित समाधान और पारदर्शी कार्यशैली भजनलाल सरकार की पहचान-आक्या
