डॉ. बी. एल. कुमार सांई तिरूपति विश्वविद्यालय के प्रेसिडेन्ट (वाईस चान्सलर) बने

उदयपुर। सांई तिरूपति विश्वविद्यालय, उमरड़ा उदयपुर मे डॉ. बी. एल. कुमार ने प्रेसिडेन्ट (वाईस चान्सलर) का पद ग्रहण किया। डॉ. कुमार विगत कई वर्षों से इसी विश्वविद्यालय के मेडिक़ल कॉलेज मे ऑर्थोपेडिक विभाग में प्रोफेसर के पद पर आसीन हैं। डॉ. कुमार के पद ग्रहण के दौरान विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल, श्रीमती शीतल अग्रवाल, डॉ. सुरेश गोयल, रजिस्ट्रार डॉ. देवेन्द्र जैन एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। सभी ने डॉ. कुमार को बधाई देते हुए कहा कि डॉ. कुमार एक वरिष्ठ सर्जन हैं। उनके अनुभव से विश्वविद्यालय हर तरह से लाभान्वित होगा।


इस अवसर पर डॉ. कुमार ने कहा कि जो यूनिवसिर्टी के प्रोजेक्ट चल रहे हैं और मेडिकल संबंधी अन्य विश्ेाष प्रोजेक्ट लाकर उन पर कार्य कर विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाया जाएगा। शुरूआत से अभी तक इस इंस्टीट्यूट की प्रोग्रेस को देखा है। पिम्स दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में पिम्स में 750 एमबीबीएस के तथा 200 पीजी के छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि डॉ. कुमार मार्च 2015 से विश्वविद्यालय से जुड़े हुए हैं। वे करीब साल भर प्रिंसिपल एंड कंट्रोलर भी रहे। पूर्व में डॉ. कुमार ने 20 वर्ष तक आरएनटी मेडिकल के आर्थोपेडिक विभाग में सेवाएं दीं तत्पश्चात 2014 में सीनियर प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष रहते आरएनटी मेडिकल कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए।

Related posts:

आईएएस असावा ने कार्यभार ग्रहण किया

उदयपुर के फोटो जर्नलिस्ट ताराचंद गवारिया को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Hindustan Zinc Retains Global No. 1* Ranking in S&P Global Corporate Sustainability Assessment 2...

Hindustan Zinc Publishes 1st Environmental Product Declaration (EPD) for Zinc Products

वीआईएफटी द्वारा वार्षिक खेल दिवस आयोजित

"श्रीरामचरितमानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद" व "रागरसरंग कुंडलिया" पुस्तकों का लोकार्पण 2 सितम्बर को

बच्चों, वृद्धों, गर्भवती महिलाओं और मांसाहारियों को है कोरोनो वायरस से ज्यादा खतरा : डॉ. संदीप भटनाग...

अपने खेत पर काम करते नजर आए बाबूलाल खराड़ी

Imagine Tresor, one of the biggest and most customer centric Apple partner across India, launches it...

टाटा पावर सोलर का ‘प्लेज फोर सोलर’ कैम्पेन लॉन्च

Vedanta Udaipur World Music Festival 2026 Concludes in a Grand Style: Hindustan Zinc & SEHER Cel...

Bajaj Finance hikes FD rates for most tenures by up to 60 bps; highest rate continues at 8.85%