डॉ. कमलेश शर्मा बने अतिरिक्त निदेशक

उदयपुर। राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी कर राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क सेवा के वर्ष 2005 बैच के अधिकारी डॉ. कमलेश शर्मा को अतिरिक्त निदेशक पद पर पदोन्नत किया है।
राज्य सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत विभागीय पदोन्नति समिति की अभिशंसा पर डॉ. शर्मा को वर्ष 2024-25 की रिक्ति पर संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। डॉ. शर्मा ने आदेश की अनुपालना में पदभार ग्रहण कर लिया है।  उल्लेखनीय है कि बांसवाड़ा जिले के बड़ोदिया गांव के मूल निवासी डॉ. शर्मा वर्तमान में उदयपुर सूचना केंद्र में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं और इससे पहले उन्होंने डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राज्य मुख्यालय और प्रतापगढ़ जिले में अपनी सेवाएं दी हैं।

अतिरिक्त निदेशक का पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. तुक्तक भानावत, कपिल श्रीमाली एवं मुकेश हिंगड़ ने डॉ. कमलेश शर्मा का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया।

Related posts:

उदयपुर में कोरोना के 1032 नये रोगी और मिले

डॉ. हर्षा कुमावत बनी असिस्टेंट गवर्नर

अलख नयन मन्दिर द्वारा तीन नये प्राथमिक नेत्र चिकित्सा केन्द्र/विजन सेन्टरों का लोकार्पण

Hindustan Zinc receives5-Star Ratingfrom Indian Bureau of Mines for Sustainable Practices

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के तत्वावधान में चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप

उदयपुर में राष्ट्रीय कवि संगम का चित्तौड़ प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंद छात्रों को स्वेटर वितरित

'अपनों से अपनी बात ' सोमवार से

Radisson Blu Palace Resort and Spa, Udaipur, recognized as the Best Destination Wedding Resort of th...

राजस्थान दिवस पर हिंदुस्तान जिंक द्वारा आयोजित सखी फेस्ट में स्वाद और समृद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम का...

डॉ. तुक्तक भानावत जार के पुन: जिलाध्यक्ष बने

राजस्थान में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, 11 मंजिला है हॉस्पिटल