पिम्स हॉस्पिटल के डॉ. एस के सामर राज्यस्तर पर सम्मानित

उदयपुर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ समारोह मे पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साईन्सेस, उमरड़ा के सर्जन डॉ. एस के सामर को परिवार कल्याण के क्षेत्र में वर्ष 2020-21 में उत्कर्ष कार्य करने पर राज्य मिशन परिवार विकास के तहत प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा द्वारा वर्चुअल बैठक के माध्यम से संयुक्त निदेशक डॉ. जेड. ए. काजी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रागिनी अग्रवाल की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
पिम्स के चैयरमेन आशिष अग्रवाल ने डॉ. सामर व उनके दल को बधाई देते हुए कहा कि प्रारम्भ से अब तक यह सम्मान संस्थान एवं डॉ. एस के सामर को राज्यस्तर पर लगातार प्राप्त हो रहा है। संस्थान में अब तक 8000 हजार से अधिक परिवार कल्याण के ऑपरेशन किये जा चुके हैं।

Related posts:

सैयदना साहब की मोहर्रम में दस वाअज़ का यूट्यूब पर पहली बार लाइव प्रसारण

माइनिंग ऑपरेशन्स में सरफेस पर महिलाओं को नाईट शिफ्ट में शामिल कर हिन्दुस्तान जिंक ने रचा इतिहास

महाप्रज्ञ विहार में त्रिदिवसीय योग शिविर 19 से

वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में संतों के पावन चरण, सेवा और करुणा का केंद्र हुआ आलोकित

उदयपुर में किड्स फैशन शो का भव्य आयोजन, नन्हे-नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील ओवरफ्लो, चार गेट खोले

जावरमाता एग्रो एवं घाटा वाली माताजी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा वार्षिक आमसभा आयोजित

मुख्य सचिव ने उदयपुर में ली संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक

आचार्य महाश्रमण का 49वां दीक्षा दिवस युवा दिवस के रूप में मनाया

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : उदयपुर क्रिकेट एकेडमी ने दिल्ली चैलेंजर्स को हराया

100 स्कूलों  के 8 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने देखी अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज में इसर...

नेक्सस सेलिब्रेशन में लॉन्च हुआ ‘वेलोसिटी’