जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में डॉ. विमला भंडारी सम्मानित

सलूम्बर : डॉ. विमला भंडारी ने साहित्य के क्षेत्र में सलूम्बर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने विभिन्न विधाओं में साहित्य लेखन किया है। बाल कहानियां, बाल उपन्यास, चिल्ड्रन पिक्चर बुक्स, बाल पुस्तक संपादन, किशोर उपन्यास, कहानी संग्रह, कविता संग्रह, नाटक और इतिहास आदि का लेखन कर साहित्य के क्षेत्र में सलूम्बर जिले का नाम गौरवांवित किया है। नवनिर्मित सलूम्बर जिले में प्रथम जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पर उन्हें वर्ष 2025 के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक शांता देवी मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजलक्ष्मी गहलोत के हाथों एवं पुलिस अधीक्षक राजेश यादव की सानिध्य में सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि विमला भंडारी को दिल्ली से केंद्रीय साहित्य अकादमी, राजस्थान साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश हिंदी और संस्कृति अकादमी द्वारा पुरस्कृत है। उन्होंने अब तक 40 पुस्तकें लिखी हैं। उनकी लिखी पुस्तक और कहानी पाठ्यक्रम का हिस्सा है। उनके साहित्य पर कई शोध हो चुके हैं और रचनाओं के भाषाई अनुवाद भी प्रकाशित हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय पहचान बन चुकी विमला भंडारी कई पुरस्कारों व सम्मानित है।

Related posts:

ग्रामीण प्रतिभाओं को दक्ष बना रहा हिन्दुस्तान जिंक

Sterling Holiday Resorts Opens Third Resort in Udaipur

रोटरी क्लब मीरा द्वारा 75 परिंडे वितरित

नीतू सालवी को पीएच.डी. की उपाधि

57 Rural &Tribal Girl Students join Ringus College

रोटरी क्लब मीरा द्वारा बच्चों को राखियां बांधी, खिलौने, चॉकलेट, स्टेशनरी वितरित की गई

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने किया वार्षिक कैलेंडर 2025 का विमोचन

डी.पी. ज्वैलर्स उदयपुर ब्रांच में डायमंड ज्वेलरी का नया अंदाज़

‘फ्लोरेंस इन द वर्ल्ड, द वर्ल्ड इन द फ्लोरेंस’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

जिंक फुटबॉल अकादमी ने एआईएफएफ जिंक ब्लू क्यूब्स लीग 2024-25 का किया सफलतापूर्वक आयोजन

महावीर युवा मंच का होली-गणगोर मिलन

हिन्दुस्तान जिंक ने नवीन तकनीक और नवाचारों से उत्पादन और सुरक्षा को बढ़ाया