फिनो पेमेंट्स बैंक ने चैथी तिमाही में लाभ दर्ज किया

जयपुर । फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (एफपीबीएल) ने शुक्रवार को घोषणा की कि यह वित्तवर्ष 19-20 के लिए ऑपरेटिंग लेवल पर लाभ की स्थिति में है। यह उपलब्धि बैंक ने जुलाई 2017 में अपना काम शुरू करने के तीन सालों में हासिल कर ली।

इसके बाद एफपीबी एकमात्र स्टैंडअलोन  प्रॉ‍िफटेबल पेमेंट्स बैंक बन गया है, जो पूर्णतः आरबीआई के वित्तीय समावेशन के उद्देश्य के अनुरूप काम करता है और मुख्यतः ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता में सुधार करता है।

फिनो पेमेंट्स बैंक के आॅपरेटिंग लाभ के सफर में विनिमय महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वित्तवर्ष 19-20 में एफपीबी ने 1 लाख करोड़ रु. मूल्य के विनिमय किए, जो पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले दोगुने थे। वाॅल्यूम की दृष्टि से विनिमय वित्तवर्ष 18-19 में 195 मिलियन से लगभग दोगुने बढ़कर वित्तवर्ष 19-20 में 380 मिलियन से ज्यादा हो गए।

फिनो पेमेंट्स बैंक के एमडी एवं सीईओ ऋषि गुप्ता ने कहा कि एस्सेट प्रोडक्ट न होने के चलते पेमेंट्स बैंक माॅडल जोखिम रहित होता है। हमने इस दायित्व एवं एक पेमेंट्स ओनली माॅडल को एस्सेट बनाने के लिए काम किया। हमारा सामरिक केंद्रण डिजिटल प्लेटफाॅम्र्स पर एक लचीले परिवर्तनशील लागत माॅडल, विनिमय बढ़ाने पर रहा है और उच्च मार्जिन वाले उत्पादों ने हमें वित्तवर्ष 19-20 में 86 प्रतिशत की वृद्धि करने में समर्थ बनाया। 689 करोड़ रु. के राजस्व के साथ हमने वित्तवर्ष 2019-20 का समापन पाॅज़िटिव ईबीआईटीडीए के साथ किया और चैथी तिमाही में लाभ दर्ज किया।

श्री गुप्ता ने कहा कि यह हमारे लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है क्योंकि हमने विभिन्न चुनौतियों के बीच बैंक के व्यवसायिक माॅडल की मजबूती का प्रदर्शन किया तथा कम आय वाले विशाल बाजार के ग्राहकों को सेवाएं देने में सफलता हासिल की। हमारा मानना है कि यह फिनो की उपलब्धियों की शुरुआत है और भविष्य की तिमाहियों में भी हम ऐसे ही लाभ अर्जित करते रहेंगे। हमारा उद्देश्य इस मूमेंटम को आगे बढ़ाना तथा सभी अंशधारकों को फायदा पहुंचाते हुए तेजी से विकास करते रहना है।

एफपीबी की कार्ययोजना एक मजबूत फाईनेंशल सर्विसेस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का निर्माण है। बैंक ने अपना नेटवर्क वित्तवर्ष 18-19 में एक लाख से कम प्वाईंट्स से दोगुना बढ़ाकर वित्तवर्ष 19-20 में लगभग 2 लाख प्वाईंट्स कर लिया, जिनमें से 80 फीसदी ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं।

बैंक 50 से ज्यादा एपीआई पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करता है, जिनके पास सामूहिक रूप से 2 लाख प्वाईंट्स का नेटवर्क है। इस प्रकार एफपीबी का संयुक्त (अपने+पार्टनर) नेटवर्क लगभग 4 लाख प्वाईंट्स का है। बैंकिंग की उपलब्धता और ज्यादा बढ़ाने के लिए एफपीबी अगले 24 से 30 महीनों में अपने नेटवर्क को 10 आउटलेट्स तक बढ़ाने की योजना बना रहा है।

Related posts:

Deliveries begin for the ‘23 Model Year Discovery Sport

Brainstorm on the industrial challenges of small medium businessmen at SME Connect 2019 organized by...

जैन फाउंडेशन पर्यूषण पर्व पर आयोजित करेगा विशेष डिजिटल कार्यक्रम

सस्टेनेबल माइनिंग हेतु प्रतिबद्धता के लिए हिंदुस्तान जिंक बना सीओपी26 बिजनेस लीडर

भारत के आर्थिक सुधारों के लिए चांदी उत्पादन एक उम्मीद की किरण

कोटक म्यूचुअल फंड ने साल 2025 के लिए जारी किया मार्केट आउटलुक

Sahara paid Rs 3,226 Crore, as maturity to investorsin last 75 days

हाई - टेक पाइप्स ने रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से 105 करोड़ रुपये का ऑर्डर प्राप्त किया

हिन्दुस्तान जिंक की समाधान परियोजना से जुडे़ 1.4 लाख किसानों ने विभिन्न कृषि स्त्रोतों से 192 करोड़ स...

रुनाया के सह-संस्थापक, नैवेद्य अग्रवाल ने "यंग एंटरप्रेन्योर" का पुरस्कार जीता

हिन्दुस्तान जिंक स्थापित करेगा 100 बेड का एयरकंडीशन अत्याधुनिक कोविड फील्ड हाॅस्पीटल

एक वर्ष में उदयपुर का सर्वोच्च सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बना पारस जे. के. हॉस्पिटल