विश्व त्वचा दिवस पर गीतांजली हॉस्पिटल का 13 जुलाई को विशेष शिविर

उदयपुर : विश्व त्वचा स्वास्थ्य दिवस पर 13 जुलाई को प्रदेशभर में आयोजित होने जा रहे स्किन कैंप अभियान के तहत गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की ओर से भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इस आयोजन में डॉ. कल्पना गुप्ता एवं डॉ. संजय मीणा, त्वचा रोग विभाग , गीतांजली हॉस्पिटल से भाग लेंगे। यह शिविर इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स, वीनरियोलॉजिस्ट्स और लेप्रोलॉजिस्ट्स के निर्देशन में हो रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा है। गीतांजलि की टीम द्वारा यह शिविर दो स्थानों — गीतांजली मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग परिसर एवं सवीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आमजन को त्वचा संबंधी रोगों की निःशुल्क जांच, निःशुल्क परामर्श व निःशुल्क दवाइयां दी जायेंगी साथ ही त्वचा की देखभाल व स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। यह पहल शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में त्वचा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Related posts:

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एक बार फिर महाराणा प्रताप स्मारक समिति के अध्यक्ष बने

हिन्दुस्तान जिंक में कार्यरत 55 प्रतिशत एक्जीक्यूटिव इंजीनियर मिलकर कर रहे भविष्य का निर्माण

बंगाल के राय बेंसे लोक नृत्य का छाया जादू

तेरापंथ धर्मसंघ के नवम आचार्य गणाधिपति गुरूदेव तुलसी का 108वां जन्मोत्सव मनाया

जिंक एसएचआरएम एचआर अवार्ड्स में 2 पुरस्कारों से सम्मानित

महाराष्ट्र के गर्वनर द्वारा निधि पूनमिया का सम्मान

More than 500 Rural Youth securejobs through Hindustan Zinc’s skilling project ZincKaushal Kendra

राजस्थान विद्यापीठ - 85 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

श्रीमाली समाज करेगा श्रीमाली ओलंपिक का आयोजन

रंग लाए सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रयास

जिंक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान जिंक को क्वालिटी सर्कल फोरम इंडिया द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु 26 पुरस्कार