मेघालय के राज्यपाल ने किये श्रीजी प्रभु के राजभोग के दर्शन

नाथद्वारा। पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी हवेली में गुरुवार को मेघालय के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान ने प्रभु श्रीनाथजी के राजभोग की झांकी के दर्शन किए। दर्शन पश्चात श्री महाप्रभुजी की बैठक में मंदिर परंपरानुसार श्रीनाथजी मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य ने उनका फेंटा बांधकर उपरना एवं रजाई ओढाकर एवं प्रसाद प्रदान कर समाधान किया। उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी की झांकी के दर्शन कर अपनी अनुभूति व्यक्त की एवं पुन: श्रीजी प्रभु के दर्शन करने आने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, तिलकायतश्री के सचिव लीलाधर पुरोहित एवं मंदिर मंडल के सीईओ कैलाश चंद्र शर्मा ने उनकी अगवानी की।

Related posts:

जिंक का ‘‘कोई बच्चा रहे ना भूखा‘ अभियान साबित हो रहा वरदान

कुलपति ने किया प्रयोगशाला का उद्घाटन

Hindustan Zinc’s four mines achieved 5- star rating awardunder ‘A’ list category of Mines

हिंदुस्तान जिंक में 53वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह आयोजित

श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल नहीं बनाने पर सकल जैन समाज में हर्ष की लहर

Finance the wedding of your dreams with a Personal Loan from Bajaj Finserv

सखी उत्सव में 1500 से अधिक महिलाओं की भागीदारी

सिटी पैलेस संग्रहालय में दुर्लभ चित्रित एवं मुद्रित मानचित्रों की प्रदर्शनी

राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन, जिंक फुटबॉल अकादमी ने एआईएफएफ की सर्वोच्च 'एलिट 3 स्टार रेटिंग' हासिल ...

मुनि सिद्धप्रज्ञ का अभिनंदन

Vedanta profitsurges 13% to ₹ 5,000 crores on the back of record production and low cost

‘एक मुठो हंशी’ अभियान लॉन्च