राजस्थान महिला विद्यालय में ‘ग्रीन डे’ उत्सव मनाया

उदयपुर। राजस्थान महिला विद्यालय प्राथमिक विद्यालय में हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में ‘ग्रीन डे’ उत्सव मनाया गया। इसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा 1 तक ग्रीन ड्रेस में विद्यार्थी विद्यालय आएं। नन्हें-नन्हें बालक-बालिकाओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने व हर वर्ष एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। कक्षा द्वितीय से पाँचवी तक के बालक-बालिकाओं ने पेंटिंग, लीफ पेस्टिंग व थम्ब प्रिंट द्वारा पर्यावरण संरक्षण प्रतियोगिता में हर्षोल्लास से भाग लिया। सभी ने हरियाली अमावस्या के त्यौहार को विद्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानध्यापिका श्रीमती सुनीता शर्मा के निर्देशन में किया गया।

Related posts:

VEDANTA BAGS PRESTIGIOUS ‘BEST ORGANISATION CONTRIBUTING IN SPORTS’ AWARD AT FICCI INDIA SPORTS AWAR...

संगोष्ठी में शिक्षक शिक्षा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

नगर निगम ने पेरेंट्स प्लस परियोजना के अंतर्गत शाला पूर्व शिक्षण सामग्री (पीएसई-किट) कार्यशाला का आयो...

नसों की गंभीर बीमारी का सफल उपचार

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारम्भ

गीतांजली में “सुपर-रिफ्रैक्टरी स्टेटस एपिलेप्टिकस” का निःशुल्क इलाज

एचडीएफसी बैंक ने शुरू किया 'कार-लोन मेला'

आईआईएचएम इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी स्किल्स (आईआईएचएस) के उदयपुर में सबसे बड़े प्रशिक्षण केंद्र का ...

RCM’S Rupantaran Yatra to reach Udaipur, promoting  service attitude, health awareness and life valu...

देवता मान करें बुजुर्गों का सम्मान : अग्रवाल

Alwar Woman Achieves Motherhood with Indira IVF Despite Period Challenges

JLR India achieves highest ever Q1 sales with 102% YoY growth