एचडीएफसी बैंक की शहर में 12वीं ब्रांच का शुभारंभ

उदयपुर। एचडीएफसी बैंक की शहर में 12वीं ब्रांच का उदियापोल पर मुख्य अतिथि अरावली ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर एम. एल. लुणावत ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।
एचडीएफसी बैंक के सर्किल हेड कुमार सौरभ ने बताया कि शहर में एचडीएफसी बैंक की 12वीं तथा जिले में 15वीं ब्रांच के रूप में इस शाखा का शुभारंभ हुआ है। आगामी समय में ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए उदयपुर में और ब्रांच खोलना द्वारा प्रस्तावित है। हमारा मुख्य लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध करवाना है। बेहतर व्यवस्था के कारण ग्राहक की बढ़ती मांग को देखते हुए यह ब्रांच खोली गई। उन्होंने सभी बैंक कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि अच्छे कार्य के लिए और ग्राहक को अच्छी सुविधा देने के लिए एचडीएफसी बैंक हमेशा से ही अग्रणी रहा है। एक टीम वर्क के रूप में काम कर हम बैंक को और अधिक ऊंचाइयो पर पहुंचाने में पूरी मेहनत कर रहे हैं।
एम. एल. लुणावत ने बताया कि एचडीएफसी बैंक सुव्यवस्थित है और यहां की टीम ग्राहकों को अच्छी बैंकिंग सेवा प्रदान करती है। मुझे आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है नई शाखा में ग्राहकों को अच्छी से अच्छी सेवा प्रदान की जाएगी। संचालन एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हैड देवेंद्रसिंह ने किया। ब्रांच मैनेजर हितेश भावनानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बैंक के सभी साथी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts:

Motorola launches razr 60 ultra

Rocky & Mayur embark on a road trip across Rajasthan, experience Sanitised Stays at OYO hotels in Ud...

फ्लिपकार्ट ने देशभर में सप्लाई चेन में विस्तार किया

एक फ्रैंडी ‘खम्मा घणी’ - फ्रैंडी ने उदयपुर में सॉफ्ट लॉन्च कार्यक्रम के जरिये राजस्थान में अपनी परिस...

मोटोरोला ने लॉन्च किया मोटोरोला एज 50 – सिर्फ़ 25,999* रुपये की कीमत पर उपलब्ध

बजाज फिन्सर्व एएमसी ने 'बजाज फिन्सर्व कंजम्पशन फंड' लॉन्च किया

In a 1st for India, Hindustan Zinc CEO Arun Misra takes helm as Chairperson of International Zinc As...

महिंद्रा ब्लेजो लॉन्च के तीन साल के भीतर देश के सबसे ईंधन-कुशल ट्रक के रूप में स्थापित

The World Is Talking About Sandeep Choudhary: India Chapter President of Save Earth Mission Set to U...

ऊबर ने लाखों पीपीई किट्स वितरित किये

अपोलो कैंसर सेंटर में भारत के पहले ‘लंगलाइफ स्क्रीनिंग प्रोग्राम’ की शुरुआत

दो करोड़वां ट्रक/बस रेडियल टायर तैयार किया