एचडीएफसी बैंक को पीएम केयर्स फंड के लिए डोनेशन एकत्रित करने का मैंडेट मिला

https://www.hdfcbank.com/personal/pay/donations

उदयपुर। एचडीएफसी बैंक लिमिटेड को पीएम केयर्स फंडएकत्रित करने का मैंडेट मिला है। इस फंड का उद्देश्य कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति एवं आपदा से निपटना तथा इससे प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करना है। लोग अपने घर बैठकर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, एवं डिजिटल बैंकिंग चैनलों के माध्यम से अपना डोनेशन दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करना होगा।

कॉर्पोरेट निम्नलिखित विवरण के साथ डोनेशन दे सकते हैं: खाता संख्या:59194700000000 आईएफएससी कोड: HDFC0000011 पीएमओ पैन संख्या: AAETP3993P,  Sec 80(G) के तहत टैक्स में छूट, ब्रांच: 0011 वसंत विहार, नई दिल्ली। फंड दिया गए गए योगदान को सेक्शन 80 (जी) 15-20 दिनों के बाद पीएमकेयर्स पोर्टल से डाउनलोड की जा सकती है। डोनर्स अग्रणी नेशनल एनजीओ, जैसे गूंज, रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स एवं हैल्पेज़ इंडिया को भी अपना योगदान दे सकते हैं।                    

एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य पुरी ने कहा कि हमें यह अवसर मिलना सम्मान की बात है। मैं सभी लोगों ने आग्रह करता हूँ कि वो हमारे जीवन को सुरक्षित करने के इस विशाल कार्य में भारत सरकार का सहयोग करें। हम वैश्विक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। मेरा मानना है कि भारत ने समय रहते कदम उठाया है और हम इस चुनौती पर विजय पा लेंगे। एचडीएफसी ग्रुप ने पीएम केयर्स फंड में 150 करोड़ रु. का योगदान दिया है, ताकि भारत सरकार को इस महामारी के खिलाफ  राहत व पुनर्वास के कार्यक्रमों में सहयोग दिया जा सके।

Related posts:

Nuvoco launches Concreto Green – a High Performance Cement Uses up to 25% less water; enhancing sust...

HDFC Bank celebrates International Fraud Awareness Week 2022

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पीआईएमएस सम्मानित

HDFC Bank organizes Mega Car Loan Mela 

वीआईएएफटी के छात्रों के परिधान पहन रैंप पर उतरे देश के जाने माने मॉडल्स

Excon 2019 opens on a high note as Sany India receives a delivery order for 130 Excavators from SREI...

उदयपुर में खेलों के संग उमड़े, सौहार्द, सद्भाव व उत्साह के रंग

हिंदुस्तान जिंक की जावर माइंस को पर्यावरण के क्षेत्र में सीआईआई राष्ट्रीय पुरस्कार

नीदरलैंड की कम्पनी ने नारायण सेवा में लगाया सौर ऊर्जा संयत्र

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में उमंग एवं उत्साह से मनाया 74वां गणतंत्र दिवस

Amazon plans training workshop in Udaipur to help MSMEs export their products to 180 countries using...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा ईवी ट्रकों के उपयोग हेतु इनलैंड ईवी ग्रीन सर्विसेज प्रा.लि. के साथ साझेदारी