एचडीएफसी बैंक का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 18.1 फीसदी बढ़ा

उदयपुर। एचडीएफसी बैंक ने 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के नतीजों की घोषणा की। इस दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 18.1 फीसदी बढक़र 8186.51 करोड़ रुपए रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 6927.69 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। वहीं चौथी तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 15.8 फीसदी बढक़र 8434 करोड़ रुपए हो गया। बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 7280 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हासिल किया था।
इस तिमाही में शुद्ध ब्याज आय 12.6 फीसदी बढक़र 17,120 करोड़ रुपए हो गई, जबकि 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में यह आंकड़ा 15,204 करोड़ रुपए था। तिमाही दर तिमाही आधार पर एचडीएफसी बैंक का एनपीए 1.32 फीसदी बढ़ा, जो वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में 0.81 फीसदी था। बैंक का शुद्ध एनपीए 0.40 फीसदी 4554.82 करोड़ रुपए रहा। बैंक का कुल अग्रिम 31 मार्च 2020 के 10,43,671 करोड़ रुपए से 13.6 फीसदी बढक़र 31 मार्च 2021 को 11,85,284 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2020-21 में बैंक की पूरे साल की एकीकृत आय बढक़र 1,55,885.28 करोड़ रुपए हो गई। इससे पिछले साल उसकी कुल आय 1,47,068.28 करोड़ रुपए रही थी। बैंक ने कहा है कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 16.8 फीसदी बढक़र 31,833 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इस दौरान जनवरी से मार्च तिमाही में बैंक की एकीकृत आय एक साल पहले की इसी अवधि के 38,287.17 करोड़ रुपए से बढक़र 40,909.49 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। बैंक का कुल अग्रिम 31 मार्च 2020 के 10,43,671 करोड़ रुपए से 13.6 प्रतिशत बढक़र 31 मार्च 2021 को 11,85,284 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

Related posts:

पारस जे.के. हॉस्पिटल में घुटने में हुए बोन कैंसर का सफल ऑपरेशन

हिमालया ने एंटी हेयर फॉल शैंपू के लिए ‘‘हेयर फॉल नहीं, अब सिर्फ जिंदगी मेरी मुट्ठी में’’ अभियान लॉन्...

TVS Motor Company launches the2021 TVS Apache RTR 160 4V – The ‘Most Powerful’ motorcycle in its cla...

श्रीराम सुपर 111 और 1-एसआर-14 गेहूं बीज किसानों को दे रहा है बेहतर उत्पादकता

पिम्स सिटी हॉस्पिटल उदयपुर शहर में शुरू

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने उदयपुर पुलिस को 25 कस्टमाइज़्ड होंडा शाइन 100 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) वाह...

हिन्दुस्तान जिंक को मिला पीपल फर्स्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2021

जावर में हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से आयोजित 65वीं जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

एनएसडीएल पेमेंट्स बैंक एवं आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ में साझेदारी

अमेजन ने की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की घोषणा

जेके टायर के कांकरोली प्लांट ने नेशनल वाटर अवार्ड जीता

ऊर्जा संरक्षण के लिए मार्ग प्रशस्त कर रही है आईएचसीएल