हल्द्वानी में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के सभा स्थल को पानी से धोकर किया हवन खड़गे का किया अपमान

देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा के नेतृत्व में किया प्रदर्शन, कड़ी कार्रवाई की मांग
उदयपुर :
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावित सभा स्थल को हवन करने पर उस जगह को धोकर अपमानित करने की घटना को लेकर आज देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा के नेतृत्व में सत्याग्रह रेली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सभा स्थल को जानबूझकर धोकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का अपमान किया गया है। इससे कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।
देहात कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस के सम्मान पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
देहात कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि यह घटना बड़ी अशोभनीय है जहा भाजपा द्वारा यह कार्य किया गया है उससे उनकी मानशीकता दिखाई देती है वह आज भी जातिगत भेदभाव रखती है। प्रदर्शन में ओबीसी महिला कोर्डिनेटर कामिनी गुर्जर, जमनालाल शर्मा, श्याम लाल आमेटा, डा कोशल नागदा, नवल सिंह चुंडावत, डा कल्याण सिंह राव, प्रेम प्रकाश लबाना, किशन वाधवानी, दिनेश पानेरी, अर्जुन लाल मेनारिया, महेश त्रिपाठी, मधु सालवी, ललीत चोरड़िया, हरीश धाभाई, मोडीराम सेम्बारा, ओम प्रकाश गमेती, गणैश मेघवाल, मदन बाबरवाल, ललीत गुर्जर, ज्ञानप्रकाश सेन, दिनेश औदिच्य, निरंजन चोधरी, अर्जुन मेघवाल, कमलेश पटेल, नारायण धनावत, राजेश मेनारीया, चंद्रवीर गुर्जर, प्रवीण सालवी, प्रदीप चौधरी, विष्णु पालीवाल, रमेश पटेल, योगेश लोहार, यशपाल सिंह शक्तावत, शिवलाल गुर्जर, हितेंद्र राजपुरोहित, गणपत लोहार, धर्मेंद्र वैष्णव, भूपेश चौबीसा, शंकर लाल मीणा, महेंद्र डामोर उपस्थित रहे।

Creative from India to the World