हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

उदयपुर : विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक एवं शीर्ष पांच चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने राजस्थान और उत्तराखंड में अपनी परिचालन इकाइयों में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कंपनी द्वारा ध्वजारोहण, वृक्षारोपण अभियान, कर्मचारियों, व्यापारिक साझेदारों और समुदाय के सदस्यों के साथ परेड का आयोजन किया।
कंपनी की सभी इकाईयों में परेड, वृक्षारोपण अभियान, नाटक, नृत्य के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। भारत की जस्ता, सीसा और चांदी की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक देश की वृद्धि और प्रगति में लंबे समय से भागीदार रही है। उदयपुर स्थित हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण समारोह को संबोधित करते हुए हिन्दुस्तान ज़िंक के सीएचआरओ मुनीश वासुदेेव ने कहा कि, हम आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार करने की ओर अग्रसर हैं, उच्च गुणवत्ता वाले जस्ता, सीसा और चांदी का उत्पादन देश की आर्थिक और विनिर्माण महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से यात्रा के लिए महत्वपूर्ण हैं। हम अपनी क्षमताओं को बढ़ाकर अपने राष्ट्र के विकास का समर्थन करने और अभिनव उत्पाद समाधानों के साथ विकास को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं। हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड इंटरनेशनल कांसिल आॅन माइनिंग एण्ड मेटल्स में शामिल होने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है, यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जिसने भारत को जिम्मेदारी पूर्ण खनन के वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है।
हिन्दुस्तान जिंक के जिंक स्मेल्टर देबारी में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं एसबीयू डायरेक्टर विवेक यादव एवं जावर माइंस में आईबीयू सीईओ अंशुल खंडेलवाल ने ध्वजारोहण किया।

Related posts:

7 शहरों में 502 राशन किट वितरित

हिन्दुस्तान जिंक के सबसे पुराने देबारी जिंक स्मेल्टर में महिलाओं के लिए नाईटशिफ्ट की शुरूआत

पौधारोपण कार्यक्रम में नारियल के 31 पौधे लगाए

नारायण सेवा संस्थान का 44वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह : 51 जोड़े बंधेंगे पवित्र बंधन में

जिंक पार्क बनेगा राजस्थान का नया औद्योगिक केंद्र, हिन्दुस्तान जिंक और रीको ने उद्योगपतियों और निवेशक...

नरेंद्र धाकड़ आउटस्टैंडिंग इंजीनियरिंग सर्विसेज टू सोसाइटी अवार्ड से सम्मानित

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4

‘फूड हेरिटेज ऑफ राजस्थान‘ पुस्तक का विमोचन

अंग्रेजों भारत छोड़ो और अगस्त क्रांति पर गोष्ठी का आयोजन

पीआईएमएस हॉस्पिटल उमरड़ा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एम.पी. त्यागी ने उदयपुर में रचा इतिहास

वैश्विक कलाकारों के साथ वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026 का दूसरा दिन रहा खास

हिन्दुस्तान जिंक की समाधान परियोजना कोरोना संकट में किसानों को पहुंचा रही लाभ