जार की पहल पर साहित्‍यकार की विधवा पत्‍नी की सहायतार्थ आगे बढे कई हाथ

राजस्‍थान सरकार द्वारा तत्‍काल 50,000 रूपये का सहयोग

उदयपुर। हिन्‍दी-राजस्‍थानी के प्रसिद्ध साहित्‍यकार और पत्रकार औंकारश्री की विधवा पत्‍नी सूर्या पारीक को राजस्‍थान  सरकार द्वारा 50,000 रूपये की सहायता प्रदान की गई। इस सहायता के लिए जर्नलिस्‍ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्‍थान (जार), उदयपुर के अध्‍यक्ष डॉ. तुक्‍तक भानावत द्वारा विशेष पहल की गई थी।

डॉ. भानावत ने गत 18 अप्रेल को मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखकर मांग की थी कि स्‍वर्गीय पारीक की पत्‍नी सूर्या पारीक मूत्र रोग तथा अन्‍य व्‍याधियों से पीडि़त एवं असहाय है। उनके परिवार में मात्र इकलौता पुत्र पवन है जो मानसिक रूप से कमजोर है अत: उन्‍हें तत्‍काल सहायता प्रदान की जाय। 

इस पहल पर राजस्‍थान साहित्‍यकार और पत्रकार कल्‍याण कोष की तरफ से 50,000 रूपये की सहायता राशि श्रीमती पारीक के खाते में स्‍थानांतरित कर दी गई। यही नहीं इस पहल पर उनके साहित्यिक मित्रों, समाजसेवियों तथा सुभेच्‍छुओं ने भी सहयोग किया। जार के सभी सदस्‍यों ने इस सहयोग के लिए सरकार तथा अन्‍य जनों के प्रति विनम्र आभार व्‍यक्‍त किया।

उल्‍लेखनीय है कि श्री पारीक पूर्व में राजस्‍थान साहित्‍य अकादमी में सहायक सचिव तथा राजस्‍थानी भाषा साहित्‍य एवं संस्‍कति अकादमी में सचिव रह चुके है।

Related posts:

धर्मराजजी बावजी मंदिर के जीर्णाेद्धार का कार्यक्रम 18 से

जन्म जयन्ति पर ट्री गार्ड सहित 108 औषधीय एवं फलदार वृक्षारोपण

आचार्य महाश्रमण का 49वां दीक्षा दिवस युवा दिवस के रूप में मनाया

उदयपुर में टोयोटा किर्लोसकर मोटर ऑल न्यू अर्बन क्रूजर टाइजर लॉन्च

रोटरी मीरा द्वारा विद्यार्थियों को 200 स्वेटर वितरित

उदयपुर में जल मंथन, बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री ने सुझाए “अमृत” के सूत्र

काईन हाउस में हरा चारा वितरण

जावर ग्रुप ऑफ माइंस में “35 वें खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह” का आयोजन

Historic budget for Rajasthan: Arun Mishra

कोविड के बाद आर्थिक रिकवरी के लिए वेदांता की तैयारी - भारत सरकार में पूर्व सचिव और गेल के पूर्व प्रम...

हिन्दुस्तान जिंक और सिलॉक्स इंडिया ने इकोजे़न के साथ लो-कार्बन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए ...

डीएवी जावर में प्री-प्राइमरी कक्षाओं का भूमिपूजन समारोह