जाग्रत हनुमानजी को धराया जाएगा छप्पन भोग

उदयपुर। हनुमान जयन्ती के शुभ अवसर पर 6 अप्रेल को नाइयों की तलाई स्थित जाग्रत हनुमान मित्र मण्डल द्वारा कलश एवं ध्वजादण्ड स्थापना, भव्य छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा।
मन्दिर के पुजारी छोगालाल ने बताया कि छप्पन भोग हेतु 01 अप्रेल से लगातार विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाये जा रहे हैं। कलश एवं ध्वजादण्ड स्थापना हेतु 15 पण्डितों द्वारा मंगलवार 4 अप्रेल प्रातः 10 बजे से हवन प्रारम्भ किया जाएगा, जो गुरूवार 6 अप्रेल तक लगातार चलेगा और दोपहर 12.20 बजे तक पूर्णाहूति के साथ सम्पन्न होगा। कलश एवं ध्वजादण्ड में श्री श्री 1008 परम पूज्य श्री अवधेश चैतन्य ब्रम्हाचारीजी महाराज (सूरजकुण्ड) एवं श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर मनीषानन्दजी महाराज का सान्निध्य प्राप्त होगा। मन्दिर प्रांगण में आकर्शक विद्युत सज्जा की जा रही है। हनुमान जयन्ती के तहत हनुमानजी की प्रतिमा को भव्य श्रंृगार धारण कराया जाएगा। हनुमानजी को भव्य छप्पन भोग धराया जाएगा एवं महाआरती की जाएगी।

Related posts:

किशोर बालगृह में निःशुल्क ट्रैक सूट, टी-शर्ट, लोअर,चप्पल, व स्टेशनरी वितरित

नाहर उपमहानिदेशक पद पर पदोन्नत

HDFC Bank Organises Grameen Loan Mela at Bundi

HDFC Bank adjudged Market Leader in SME Banking and Diversity & Inclusion in India by Euromoney maga...

मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ पंचतत्व में विलीन  

जिंक द्वारा कायड में सीएसआर के तहत् अगंदान हेतु जागरूकता सत्र आयोजित

जिंक स्मेल्टर चंदेरिया की फायर सेफ्टी टीम को ओएसएच बहादुरी पुरस्कार

484वीं प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में मोती मगरी स्मारक परिसर में 10-10 फीट ऊंचे 484 फल-छायादार पेड़ लग...

VODAFONE IDEA’S LOCKDOWN SUPERSTARS ARE GOING THE EXTRA MILE TO KEEP RAJASTHAN CONNECTED DURING THE ...

नेशनल शारीरिक दिव्यांग टी- 20 क्रिकेट चैंपियनशिप में मुंबई और जम्मू फाइनल में

‘लोकतंत्र में बच्चों की भागीदारी’ पर दो दिवसीय कार्यशाला

मेवाड़ आरंभकाल से ही धर्म-संस्कृति के संरक्षण के लिए तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा : लक्ष्यराजसिंह मेव...