लघु उद्योग भारती ने शोभागपुरा सरकारी विद्यालय में किया कंप्यूटर सिस्टम भेंट

उदयपुर : सामाजिक सरोकार के कार्य के तहत लघु उद्योग भारती गिर्वा इकाई ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शोभागपुरा में एक कंप्यूटर सिस्टम सेट भेंट किया। इससे पूर्व लघु उद्योग भारती  उदयपुर द्वारा 15 अगस्त को इसी विद्यालय में बच्चों के लिए 400 पैकेट अल्पाहार, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे, तिरंगे हैण्डबैंड और बैज वितरित किए थे।

उसी कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती सुनीता धनकड़ ने विद्यालय के कार्यो हेतु लघु उद्योग भारती से अध्यक्ष मनोज जोशी को एक कंप्यूटर सिस्टम की आवश्यकता बताई थी। गिर्वा इकाई के सह सचिव ओम दवे ने कंप्यूटर सिस्टम का सहयोग प्रदान किया जिसे लघु उद्योग भारती उदयपुर की ओर से शोभागपुरा विद्यालय को भेंट किया गया। दीपांक भटनागर ने कंप्यूटर सिस्टम के लिए UPS भेंट करने की घोषणा की।  शोभागपुरा  विद्यालय परिवार की तरफ से प्रिंसिपल सुनीता धनकड़ वाइस प्रिंसिपल तथा सभी स्टाफ ने लघु उद्योग भारती उदयपुर परिवार का आभार जताया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती उदयपुर के अध्यक्ष मनोज जोशी, गिर्वा इकाई अध्यक्ष हरिओम पालीवाल, सचिव सिद्धार्थ लड्ढा सह सचिव ओम दवे, उपाध्यक्ष उमा प्रताप सिंह, प्रकाश हाड़ा एवं दीपांक भटनागर उपस्थित रहे।

Related posts:

फ़ाइबर निर्मित दो विशाल हाथियों का अनावरण 

आईआईटी मद्रास ने एडवांस जिंक-एयर बैटरी तकनीक विकसित करने के लिए हिंदुस्तान जिंक से किया एमओयू

2-year-old undergoes living donor Liver Transplant at CIMS

स्वच्छ आहार दिवस मनाया

श्रेष्ठ सेवाओं के लिए एफ.आर.एच.एस. (एम.एस.आई.) के डॉ. एस.के.सामर सम्मानित

हिंदुस्तान जिंक द्वारा जावर में आयोजित 46वें मोहन कुमार मंगलम फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

कुम्भा बस्ती के विराट हिंदू सम्मेलन में संत चले समाज के साथ, मिला प्रियांशु महाराज का सानिध्य

राजस्थान विद्यापीठ के कंप्यूटर विभाग में 28 विधार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट में चयन

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में आर्मी बूट कैम्प शुरु  

Historic budget for Rajasthan: Arun Mishra

टोक्यो में दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी

टेलीमेडिसिन में सहयोेग बढ़ाने हिन्दुस्तान जिंक ने किया एमओयू