चित्तौड़गढ़ (मुकेश मुंदड़ा)। सेंती के लालजी खेड़ा मार्ग पर स्थित दशोरा ब्राह्मण समाज के आराध्य हाटकेश्वर भगवान की जयंती हर्षाेल्लास और धूमधाम से मनाई गई। दिनेश दशोरा ने बताया कि हाटकेश्वर जयंती के मौके पर समाजजनों ने धार्मिक अनुष्ठान और अभिषेक आदि किये। 11 पंडितों ने महारुद्र किया जिसमें अगाध श्रद्धा देखने को मिली। महारुद्र के बाद भगवान हाटकेश्वर का मनमोहक और आकर्षक श्रृंगार किया गया। जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। जयंती के मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठजनों और समाज की 50 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिसके बाद 108 दीयों की सामूहिक आरती कर महाप्रसाद ग्रहण किया गया। इस मौके पर सोहनलाल दशोरा, रमेश, गिरिजा शंकर, देवीलाल, जगदीश, यशवंत, कृष्णगोपाल, शोभालाल, अश्लेष, पंकज, मुकलेश सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं और बच्चे मौजूद थे।

