पिम्स अस्पताल उमरड़ा और 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में एमओयू

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पिम्स अस्पताल, उमरड़ा काफी समय से अपने देश के वीर सैनिकों व उनके परिवार का बखूबी इलाज कर रहा है। इसके तहत मंगलवार को 185 सैन्य अस्पताल और  पिम्स अस्पताल के बीच एमओयू हुआ। इस एमओयू पर पिम्स अस्पताल के चेयरमैन अशीष अग्रवाल, मेडिकल सुप्रिटेंडेट डॉ. चंद्रा माथुर और 185 सैन्य अस्पताल के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल यादवेंद्रसिंह यादव ने हस्ताक्षर किए। इस समझाते का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं,  मानव निर्मित संकटों और युद्ध के समय स्वास्थ्य सेवा संसाधनों को साझा करना है। इससे आपातकालीन स्थिति में भारतीय सेना की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा। एमओयू साइन के दौरान रजिस्अ्रार देवेन्द्र जैन, डॉ. कमलेश, प्रतीक अग्रवाल, कोमल, चारू, जयप्रकाश त्यागी आदि मौजूद थे। इसका कॉर्डिनेशन रेडियोलॉजी इंचार्ज जयप्रकाश त्यागी ने किया।


इस अवसर पर पिम्स अस्पताल के चेयरमैन अशीष अग्रवाल और चेयरपर्सन श्रीमती शीतल अग्रवाल ने कहा कि ये हमारे अस्पताल के लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारा अस्पताल आपदा में अपने देश के वीर सैनिकों के काम आ सके। उन्होंने भारतीय सेना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे लिए हर्ष का विषय है कि देश के सैनिक हमारे अस्पताल पर अपना भरोसा करते हैं।

Related posts:

टैलेंटस्प्रिंट और आईआईएम उदयपुर मिलकर न्यू एज मैनेजमेंट एक्सपर्टीज के साथ प्रोफेशनल्स को और सशक्त बन...

राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

पिम्स हॉस्पिटल में कैडवेरिक ऑर्थोप्लास्टी कॉन्क्लेव 2024 सम्पन्न

HDFC Bank Q3 FY26 Net Profit Rises 11.5% to ₹18,654 Crore

‘जीवन जीने का नया अंदाज’ कार्यक्रम 16 जुलाई को

निहार शांति पाठशाला फनवाला ने सना को शिक्षा का रास्ता दिखाया

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा की क्षत्रिय समाज को टिकट वितरण में उचित प्रतिनिधित्व की मांग

कोलाज मेकिंग वर्कशॉप में स्टूडेंट्स ने सीखी बारीकियां

राज्यपाल कटारिया ने किया जैन कैलेंडर का लोकार्पण

पूर्व राजपरिवार के राजनीति में जुड़ाव की सुगबुगाहट तेज

THREE ZINC FOOTBALL ACADEMY PLAYERS SELECTED FOR RAJASTHAN SANTOSH TROPHY TEAM

JK Tyre records highest ever revenues and profits in FY24