महिलाओं को मिले बराबरी के अधिकार

महिला समानता दिवस पर विचार गोष्ठी

उदयपुर। दीन दुःखी और गरीबों की निरन्तर सेवा कर रही नारायण सेवा संस्थान में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला समानता दिवस पर विचार गोष्ठी संस्थापक चैयरमेन कैलाश मानव और कमला देवी की सयुंक्त अध्यक्षता में आयोजित हुई। मानव ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए महिलाओं को सशक्त कर समानता  का अधिकार देना ही हम सब की जीत है।महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली वंदना अग्रवाल ने कहा कि हर एक सेक्टर में महिलाओं ने अपने कौशल से लोहा मनवाया है। समाज की हर महिला को अपनी शक्ति को पहचाना होगा। महिलाएं हर मोर्चे पर पुरुषों के बराबर है चाहे वह देश चलाने की बात हो या फिर घर संभालने का,यहां तक सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बेखूबी निभा रही हैं।सरकार हर क्षेत्र में महिलाओं को अवसर और प्रोत्साहन देने का प्रयास कर रही है। गोष्ठी में प्रशांत अग्रवाल, पलक अग्रवाल, विष्णु शर्मा हितैषी, भगवान प्रसाद गौड़ व महिम जैन ने भी विचार रखें।

महर्षि दधीचि को किया नमन-  महान दानी ज्ञानी महर्षि दधीचि की जयंती पर नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक चैयरमेन पद्मश्री कैलाश मानव ने दधीचि ऋषि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Related posts:

श्रीमाली समाज मेवाड़ द्वारा हरतालिका तीज का भव्य आयोजन 26-27 अगस्त को

सबलपुरा बेदला खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी को

जिंक ने नेवातलाई के युथ खिलाडिय़ों को दिया स्पोट्र्स किट

उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से जारी, अक्टूबर 2025 तक पूर्ण किए जाने का...

Sundaram Finance Hosts a One-of-its-Kind Customer Meet, ‘Sundaram Circle’ at Udaipur

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अब क्षत्रिय करणी सेना के ब्रांड एंबेसडर बने

Hindustan Zinc observes 37th Road Safety Month with extensive community outreach and workforce engag...

कानोड़ मित्र मंडल का प्रात: भ्रमण एवं योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न

गांवों में रैगिंग के विरोध में बढ़ा आक्रोश

शनिवार को उदयपुर में मिले कोरोना के 225 रोगी

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

नेशनल ट्राईबल फूड फेस्टिवल 17 से