नारायण सेवा ने की महालक्ष्मी रथयात्रा की महाआरती

उदयपुर। अग्रवाल समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी की रथयात्रा सोमवार को अ.भा. अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों व रथयात्रा संयोजक के साथ नारायण सेवा संस्थान के हिरण मगरी स्थित मुख्यालय पहुंची जहां यात्रा की भव्य अगवानी की गई।
संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय महालक्ष्मी रथयात्रा फतेहनगर प्रस्थान से पूर्व नारायण सेवा संस्थान पहुंची। जहां भारत भर से निःशुल्क चिकित्सा के लिए आए दिव्यांग व उनके परिजनों ने संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव, सहसंस्थापिका कमलादेवी अग्रवाल व क्षेत्रवासियों के साथ भव्य स्वागत किया। देवी महालक्ष्मी को 108 दीपों से महाआरती के साथ हुंडी सेवा समर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डूंगरपुर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष के.के. गुप्ता, पांचों अग्रवाल पंचायतों के अध्यक्ष रामचन्द्र अग्रवाल, संजय सिंघल, बालमुकुन्द, बृजमोहन व ओमप्रकाश अग्रवाल तथा यात्रा संयोजक रविन्द्र अग्रवाल एवं शिव अग्रवाल मौजूद थे। संस्थापक कैलाश मानव के सानिध्य में दर्शननार्थियों ने विश्वकल्याण व सर्वजनसुखाय की कामना की। सत्संग सभा का संयेाजन महिम जैन ने व आभार निदेशक देवेन्द्र चौबीसा ने किया।

Related posts:

अंग्रेजों भारत छोड़ो और अगस्त क्रांति पर गोष्ठी का आयोजन

Hindustan Zinc launches Women of Zinc campaign, attracting women to Metals sector

अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर श्रीमाली का नागरिक अभिनंदन

ओसवाल सभा स्पोर्ट्स टूर्नामेन्ट का आगाज

एडीएम वारसिंह का सम्मान

पंचकर्म चिकित्सा शिविर में रोगियों को मिल रही राहत, आयुर्वेद के प्रति बढ़ रहा विश्वास

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ यूडीसीए अध्यक्ष पर तीसरी बार आसीन, नवनिर्वाचित-पूर्व पदाधिकारियों- समाज-संगठ...

15 वां राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन

Hindustan Zinc’s Dariba Smelting Complex wins Prestigious CII-National Awards for Excellence in Wate...

फेरी और रेहड़ी वालों को राशन किट दिए

कम्बल और बर्तन बांटे

श्री राम दरबार में विशेष पूजा-अर्चना