वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में “टेलीहेल्थ एंड वर्चुअल नर्सिंग केयर” पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न

उदयपुर । साई तिरुपति विश्वविद्यालय रजिस्टर डॉ देवेंद्र जैन डेप्युटी रजिस्टार डॉ कनुप्रिया तिवारी के मार्गदर्शन में वेंकटेश्वर कॉलेज एंड स्कूल ऑफ नर्सिंग, उमरड़ा, उदयपुर की SNA यूनिट-3074 द्वारा The Trained Nurses Association of India (TNAI), राजस्थान स्टेट ब्रांच के सहयोग से “Telehealth and Virtual Nursing Care – Bridging Distance… Delivering Care…” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का  आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुआ, जिसमें 250 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ SNA यूनिट के चेयरपर्सन एबेनेज़र टी. अब्राहम के स्वागत उद्बोधन से हुआ। इसके पश्चात कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय सिंह रावत ने मुख्य वक्तव्य  प्रस्तुत किया। उन्होंने नर्सिंग शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीक के महत्व पर प्रकाश डाला।
वेबिनार के मुख्य अतिथि डॉ. जोगेंद्र शर्मा , अध्यक्ष, टी एन ए आई  राजस्थान स्टेट ब्रांच, उपाध्यक्ष, भारतीय नर्सिंग परिषद  एवं प्राचार्य, एसएमएस  राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जयपुर रहे। अपने संबोधन में डॉ. शर्मा ने टेलीहेल्थ को भविष्य की नर्सिंग सेवाओं का एक महत्वपूर्ण आधार बताते हुए दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने में इसकी उपयोगिता पर जोर दिया।
वेबिनार के तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञ वक्ताओं ने टेलीहेल्थ एवं वर्चुअल नर्सिंग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। डॉ. गीतांजलि शर्मा   ने “Telehealth Fundamentals” विषय पर व्याख्यान दिया।  रूपेंद्र सिंह शक्तावत एसोसिएट प्रोफेसर  ने “Virtual Nursing Care – Innovations” विषय पर नवीन तकनीकों एवं नवाचारों की जानकारी साझा की। वहीं, आनंद त्रिवेदी ने “Remote Patient Monitoring & Triage” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
सभी तकनीकी सत्रों में टेलीहेल्थ की मूल अवधारणाओं, वर्चुअल नर्सिंग सेवाओं में नवाचार, दूरस्थ रोगी निगरानी तथा ट्रायेज की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। वेबिनार का उद्देश्य नर्सिंग विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्वास्थ्य पेशेवरों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से नर्सिंग देखभाल की गुणवत्ता और पहुँच को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. चंद्र प्रकाश देखावत  प्रोफेसर-कम-वाइस प्रिंसिपल, ने मुख्य अतिथि, सभी विशेषज्ञ वक्ताओं, आयोजकों एवं 250 से अधिक प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह वेबिनार नर्सिंग शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।