जटिल सर्जरी से नवजात को मिला नया जीवन

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंसेज (पिम्स) हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने नवजात की जटिल सर्जरी कर नया जीवन दिया है। चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों मालरोटेशन ऑफ इंटेस्टाइन नामक बीमारी से पीडि़त चित्तौड़ निवासी एक नवजात को पिम्स में उपचार के लिए लाया गया। इस बीमारी में आंतों में विकार होता है। बच्चा दूध पीने में असमर्थ होता है। आंत पेट में घूम कर काली पड़ जाती है।
पीड्रियाट्रिक सर्जन डॉ. अतुल मिश्रा ने बताया कि नवजात की बड़ी समस्या यह थी कि इसका एक बड़ा ऑपरेशन दूसरे अस्पताल में हो चुका था और दुर्भाग्यवश दोबारा ऑपरेशन की जरूरत थी। बच्चा भयानक संक्रमण से पीडि़त था। लगभग 3 घंटे चले इस ऑपरेशन में आंतों को दोबारा जोड़ा गया व पेट की सफाई की गई। तमाम खतरों, संक्रमण व कमजोरी के बावजूद बच्चे ने तेजी से स्वास्थ्य लाभ लिया। बच्चा अब पूर्णत: स्वस्थ है व भविष्य में भी ऐसा ही रहने की पूरी संभावना है।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि सभी डॉक्टर/सर्जन यथासंभव अच्छा उपचार करते है, जिसके बाद भी यदाकदा असफलता या जटिलताएं होती है। इस बच्चे का गंभीर स्थिति व दोबारा बड़ी सर्जरी के बावजूद ठीक हो जाना पिम्स हॉस्पिटल के लिए एक उपलब्धि है। बच्चे का ईलाज सरकारी योजनाओं के तहत नि:शुल्क हुआ है। इस जटिल ऑपरेशन में डॉ. मिश्रा के साथ निश्चेतना विभाग की डॉ. कमलेश, डॉ पूजा, डॉ. वीनस व पीड्रियाट्रिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक पाराशर, डॉ. राहुल खत्री एवं स्टाफ अश्मति, अरुण, निर्मला, उदय व टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. विवेक पाराशर ने आगे बताया कि पिम्स हॉस्पिटल सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है व बच्चों के विभिन्न जटिल बीमारियों के उपचार भामाशाह, आयुष्मान इत्यादि सरकारी योजनाओ के तहत नि:शुल्क होता है।

Related posts:

पिम्स हॉस्पिटल उमड़ा में नवजात की गंभीर बीमारी की सफल सर्जरी

पंचकर्म चिकित्सा शिविर का सफल समापन, रोगियों को मिली अद्भुत राहत

सेलिंग एक्सपिडिशन कैम्प का शुभारंभ

सुधा अरोड़ा की कहानियों का जीवंत मंचन – साहित्य और रंगमंच का सुंदर समागम

मेटल उत्पादन के साथ साथ हिन्दुस्तान जिंक खेलों को बढ़ावा देने में भी अग्रणी

कांग्रेसी पार्षद की अवैध चौथ वसूली से हर्षनगरवासी परेशान

जिंक फुटबॉल अकादमी के राजरूप सरकार ने भारत के एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2026 के क्वालीफाइंग में निभाई ...

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित सखी उत्सव में 7,000 से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने लिया ग्रामीण सशक्तिरण ...

आचार्यश्री तुलसी का 26वां महाप्रयाण दिवस मनाया

कप्तान रवि बिश्नोई की अगुवाई में मारवाड़ स्पार्टन्स की 51 रनों से दमदार जीत

सांसद डॉ रावत ने दिशा बैठक में उठाया था पी. एम. किसान सम्मान निधि योजना की सूची में फर्जीवाडा, 550 व...

इंडियन हेल्थकेयर लीग का भव्य शुभारंभ, प्रसिद्ध हरियाणवी गायक अजय हूडा और अभिनेता विंदु दारा सिंह रहे...