केंद्रीय वित्त मंत्री से चित्रकार सूरज सोनी ने की शिष्टाचार भेंट

श्रीनाथजी की पिछवाई देख अभिभूत हुई केन्द्रीय मंत्री
उदयपुर।
उदयपुर प्रवास पर आईं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से गुरूवार देर शाम  होटल देवीगढ़ में सांसद डॉ.मन्नालाल रावत के नेतृत्व में शहर के युवा व्यवसायी और चित्रकार सूरज सोनी सहित अन्य युवाओं ने शिष्टाचार भेंट की।
सांसद डॉ. रावत ने चित्रकार का परिचय कराया और मेवाड़ अंचल की चित्रशैलियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर चित्रकार सूरज सोनी ने केंद्रीय मंत्री को भगवान श्रीनाथजी की पिछवाई भेंट कर उसकी महत्ता बताई। केंद्रीय मंत्री श्रीनाथजी की पिछवाई देखकर बड़ी अभिभूत हुईं और उन्होंने इस छवि में शरद श्रृंगार को बहुत देर तक निहारकर चित्रकार के कलाकौशल की तारीफ की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने चित्रशैली की बारीकियाँ भी जानी। उन्होंने इस पिछवाई को अपने पूजा घर में रखने की बात कहते हुए चित्र को नमन किया। चित्रकार सोनी ने वित्त मंत्री को पिछवाई से संबंधित पुस्तकों के संग्रह के बारे में भी बताया, जिस पर उन्होंने बड़ी उत्सुकता से जानकारी प्राप्त की।

Related posts:

आचार्य तुलसी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना

NATIONAL CAMPAIGN TO PROMOTE DRIVING FOR WOMEN

एएमई दौसा लक्ष्मीचंद मीणा जून माह के बेस्ट परफॉर्मर

Ramalaya Experience Centre Inaugurated at Udaipur Airport

हिन्दुस्तान जिंक कार्यबल विविधता के साथ एलजीबीटीक्यूआईए$ कर्मचारियों में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी

35वां दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह कल

108 कुण्डीय यज्ञ में पधारने मेनार गांववासियों को निमंत्रण

शिविर में 32 यूनिट रक्तदान

एसपीएसयू ने ‘क्यूएस आई-गेज’ के साथ शुरू की वैश्विक उत्कृष्टता की यात्रा की शुरूआत

प्रोबिल्ट इंडस्ट्री का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

48 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

गीतांजली हॉस्पिटल के डॉ. संगम त्यागी ने हासिल की तीन एडवांस फेलोशिप