आपातकालीन चिकित्सा सेवा को मजबूत कर सुदृढ़ टीकाकरण अभियान की आवश्यकता : डॉ. रवि प्रकाश

उदयपुर। कोविड 19 वैश्विक महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, हालांकि पहली लहर से ज्यादा घातक दूसरी लहर घट रही है और तीसरी लहर के आने की अटकलें शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क पहनना, सोशल डिसटेंसिंग व बार-बार हाथ धोने की पालना करें। यह बात पारस जेके हॉस्पिटल में आपातकालीन चिकित्सा विभाग के सलाहकार और प्रमुख डॉ. रवि प्रकाश ने कही।
उन्होंने कहा कि योग्य उम्मीदवारों का जल्द से जल्द टीकाकरण करने की आवश्यकता है। टीकाकरण से अपनी ही नहीं परिवार के सदस्यों तथा समाज की सुरक्षा होगी। जिन्होंने दोनों डोज लगवाली हैं उनमें कोविड संक्रमण की संभावना कम होती है। किसी कारण संक्रमित होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता भी बहुत कम ही होती है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार देश में लगभग 60-70 प्रतिशत आबादी के टीकाकरण की आवश्यकता हो सकती है। हर्ड इमूनिटी के लिए यह और स्पष्ट तब होगा जब अधिक शोध डेटा उपलब्ध होगा। डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि आपातकालीन चिकित्सा विभाग और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग, कोविड प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कोविड रोगियों के लिए आपातकालीन चिकित्सा विभाग में सही समय पर जांच कर उन्हें जरूरी इलाज देने, उनकी स्थिति नियंत्रण में करने, उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में या वार्ड में स्थानांतरित करने की आवश्यकता होती है, इसलिए सभी अस्पतालों में इन विभागों को मजबूत करने का यही सही समय है।

Related posts:

Hindustan Zinc Honored with 2 Awards at the Prestigious CSR Impact Awards 2024

वीराम सिक्योरटीज़ ने रियलटी क्षेत्र की ओर कदम बढ़ाए

Motorola launches motorola edge 50

HDFC Bank named ‘Best Bank in India’ at Euromoney Awards 2022

इंडियन हेल्थकेयर लीग का भव्य शुभारंभ, प्रसिद्ध हरियाणवी गायक अजय हूडा और अभिनेता विंदु दारा सिंह रहे...

मेवाड़ महिला प्रीमियर लीग की तैयारियां पूर्ण

Motorola’s best selling smartphones on sale starting today on Flipkart for The Big Billion Days Sale...

‘प्रतिभा’-ऑनलाइन टैलेंट हंट में प्रतिभागी बनने का अंतिम अवसर

प्लूटो हॉस्पिटल ने हिम्मतनगर का पहला AI-आधारित रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सिस्टम मिसो लॉन्च किया

भूपाल नोबल्स संस्थान का 104 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

स्माइल ट्रेन इंडिया ने कोविड-19 महामारी के दौरान क्लेफ्ट मरीजों को सहायता पहुंचाई

कोटक सिक्योरिटीज़ ने ‘नो ब्रोकरेज प्लान’ लॉन्च किया