कोरोना पॉजिटिव की ट्रेक्योस्टमी कर जान बचाई

-मात्र 3 से 4 मिनिट में ही कर दिया ऑपरेशन-
उदयपुर।
पारस जे. के. हॉस्पिटल में गंभीर कोरोना पॉजीटिव मरीजों का शीघ्र उपचार करने के लिए कोरोना के दौरान ही ट्रेक्योस्टमी कर जीवन बचाया जा रहा है। हॉस्पिटल में नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एस. कौशिक (ई.एन.टी. सर्जन) और उनकी टीम ने उदयपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज की ट्रेक्योस्टमी कर जान बचाई है।
डॉ. एस. एस. कौशिक ने बताया की कौरोना के दौरान गंभीर मरीजों को श्वांस लेने मे बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। आमतौर पर अधिकांश अस्पतालों में मरीज के कोरोना नेगेटिव होने का इन्तजार किया जाता है। उसके बाद ट्रेक्योस्टमी की जाती है। पारस जे. के. हॉस्पिटल में हम मरीज को कोरोना पॉजिटिव रहने के दौरान ही उसकी ट्रेक्योस्टमी कर देते हैं। इसमें चिकित्सकों व अन्य सहयोगियों के कोरोना पॉजिटिव होने की संभावना ज्यादा होती है लेकिन मरीज का जीवन बचने व उसकी कोरोना से मुक्ति पाने की संभावना बढ़ जाती है। ट्रेक्योस्टमी के द्वारा मरीज को श्वांस में होने वाली तकलीफ कम होती है। ऑक्सीजन सीधे फेफड़ों में पहुंचती है जिससे ऑक्सीजन कम लगती है और उसके फेफड़ों की सफाई भी आसानी से हो जाती है। इससे मरीज की रिकवरी जल्दी होती है। डॉ. कौशिक ने बताया कि ऐसा करना रिस्की है लेकिन टीम को इस तरह की हजारों ट्रेक्योस्टमी करने का अनुभव है। अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक संसाधनों के द्वारा हम इसे मात्र 3 से 4 मिनिट में कर देते है।
हॉस्पिटल के फेसेलिटी डायरेक्टर विश्वजीत ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता मरीज का जीवन बचाना है। इसके लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं। इसी भावना के साथ हम उदयपुर व आसपास के निवासियों को इस कठिन समय में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Related posts:

Asha Mahila Milk Producer Organization wins Dairy Innovation Award for Innovation in Sustainable Pro...

लौ-बेक पेन मैनेजमेंट पर वर्कशॉप आयोजित

बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति" उदयपुर स्माइल अभियान ने पकड़ा जोर

हिंदुजा फाउंडेशन ने कोविड-19 महामारी के दौरान मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए चोपड़ा फाउंडेशन...

तेरापंथ धर्मसंघ का 157वां मर्यादा महोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया

पिम्स में गंभीर वायरल बुखार से पीडि़त मरीज का सफल इलाज

’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0’

Leading InsurTech, RenewBuy to double its insurance advisor network by 2023

एचडीएफसी बैंक की को-ब्रांडेड क्रेडिट काड्र्स लॉन्च के लिये पेटीएम से साझेदारी

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि एवं तकनीक की पहल अनुकरणीय : जिला कलक्टर

Legrandorganizes India’s first Electrician Job Fair in Udaipur

कोविड के बाद आर्थिक रिकवरी के लिए वेदांता की तैयारी - भारत सरकार में पूर्व सचिव और गेल के पूर्व प्रम...