दूरबीन विधि से फेंफड़ों में छेद का सफल उपचार

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने फेंफड़ों के छेद का दूरबीन विधि से सफल उपचार किया है।
पीआईएमएस के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि चित्तौडग़ढ़ निवासी 72 वर्षीय वृद्ध मरीज दमे की समस्या से पीडि़त था। चार माह पहले उन्हें छाती में अचानक से हवा भरने की समस्या हो गई जिसका छाती में चेस्ट टयूब डालकर स्थानीय स्तर पर ही उपचार कर दिया गया था लेकिन 2-3 महिने के बाद फेंफड़ों में छेद की वजह से नली को निकालना भी संभव नही हो पाया। मरीज को ऑपरेशन की भी सलाह दी गई पर उनकी कमजोर हालत को देख ऑपरेशन के लिए अयोग्य बताया। इस पर मरीज ने पीआईएमएस हॉस्पिटल, उमरड़ा के रेस्परिट्री मेडिसिन विभाग में डॉ. अशोक कुवाल से परामर्श किया। डॉ. कुवाल ने दूरबीन विधि द्वारा मरीज के फेफड़ों में छेद की सही जगह पता लगा मरीज के ही रक्त से उस छेद को बंद करने में इस्तेमाल किया। मरीज को अगले दिन डिस्चार्ज कर दिया गया। एक हफ्ते बाद उसकी चेस्ट टयूब भी निकाल दी गई। मरीज अब पूर्णतया स्वस्थ है। उल्लेखनीय है कि संभाग में इस तरह का दूसरा मामला है। प्रथम केस भी पीआईएमएस हॉस्पिटल में डॉ. अशोक कुवाल एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया था।

Related posts:

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन 4 का शुभारम्भ

HDFC Bank opens over 1,000 branches during pandemic

Tata Motors introduces the new Nexon EVMAXat INR 17.74 lakh in Udaipur

संसद में उदयपुर: राजस्थान में 505 वन धन विकास केंद्र, 283 जनजाति कारीगर व आपूर्तिकर्ता ट्राइफेड से ज...

उदयपुर में मृतक छात्र को पिता व चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

स्कूल शिक्षा परिवार एवं पेसिफिक हॉस्पीटल उमरड़ा द्वारा तृतीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

हिंदुस्तान जिंक ने सीईओ वाटर मैंडेट पहल से जुड़ कर जल संरक्षण प्रतिबद्धता को दोहराया

श्री सीमेंट की पहल - "नमन" योजना में आर्म्ड फोर्स के शहीद सैनिकों के परिवारों को घर बनाने के लिए मिल...

निःशुल्क पंचकर्म शिविर से कई रोगियों को मिली राहत

उदयपुर में कोरोना वेक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू

दिव्यांग सशक्तिकरण शिविर

श्वेेताम्बर जैन समाज का पर्युषण महापर्व सम्पन्न