हम हैं भारत के भाग्य विधाता

डॉ.कान्तिलाल यादव
मत दो मत उसको जो करते राष्ट्र का विनाश है।
स्वच्छ लोकतंत्र के खातिर ईमान ही विश्वास है।
देश की तकदीर यदि बदलनी हो तो,
सच्चे सेवक को चुनना होगा।
बदलेगी तस्वीर एक दिन
देश की जरूर,
मतदान सोच समझकर करना होगा।
मत दो मत उसको जो देते जनता को धोखा।
फिर क्यों उसे देते हो बार-बार मौका?
सच्चे इंसान को चुनोगे।
तभी अच्छे राष्ट्र को बुनोगे।
रखना अपने ईमान को जिंदा।
फिर नहीं करनी पड़ेगी
अपने नेता की कभी निंदा।
सोचो, समझो और तोलो।
अपने मत के साथ बोलो।
हम हैं भारत के भाग्य विधाता।
हम भारत के लोकतंत्र के मतदाता।
जनमत है हमारा अधिकार,
फिर क्यों करें हम मत देने से इनकार?
रखना कर्तव्यों को जरा संभाल कर।
ज़रा पहचानो अपने अधिकारों का प्रयोग कर।

Related posts:

हिंदुस्तान ज़िंक और सेहर के साथ सीमाओं से परे संगीत का एक दशक: वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्ट...

कटारिया कद्दावर नेता

AJAX Engineering unveils 3DConcrete Printing Technologyrevolutionizing Construction solutions for In...

खोड़निया द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम में महिला टीम का उत्साहवर्धन

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 365 आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की दी स्वीकृति

Slice onboards Kiara Advani as its brand ambassador

पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा व स्कूल शिक्षा परिवार उदयपुर के मध्य करार

उदयपुर में खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित परिवारों को फूड पैकेट वितरित

HDFC Bank opens first branch in Kanyakumari town

अध्यात्म और आधुनिकता को साध कर भविष्य की ओर बढें युवा- अखिलेश मिश्रा

युवा महोत्सव पेंटिंग विजेता भविका बंसल का भव्य स्वागत

महावीर युवा मंच द्वारा ‘सावन सुहाना’ उत्सव आयोजित