प्रो. नामदेव, दलित लेखक संघ के 12वें अध्यक्ष चुने गये

दिल्ली। हिंदी दलित साहित्य के प्रवर्तकों द्वारा 1997 में स्थापित दलित लेखक संघ की 12वीं कार्यकारिणी का चुनाव दिल्ली में वर्तमान महासचिव शीलबोधि के निवास पर 30 मार्च को हुआ।
वर्तमान अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह बेनीवाल ने आमसभा में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया। चुनाव अधिकारी के रूप में इंजीनियर रामबली को कार्यकारिणी द्वारा मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए प्रो. नामदेव व अनिता भारती के नाम प्रस्तावित हुए। बहुमत के आधार पर प्रो. नामदेव दलित लेखक संघ के 12 वें अध्यक्ष चुने गये। उपाध्यक्ष के पद पर डॉ. नीलम व शीलबोधि, महासचिव पद पर प्रो. सनोज कुमार तथा सचिव पद पर डॉ. प्रतिभा कुमारी, डॉ भारती, मंगलचंद हांसदा, रमेश द्रविड़ तथा कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट रमेश भंगी को निर्विरोध चुन लिया गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. महेंद्र सिंह बेनीवाल , कर्मशील भारती, प्रो. गीता सहारे, अनिता भारती, डॉ. अंतिमा, विजय कुमार वास्तविक, धनंजय पासवान, अजय कुमार जीनवाल, राजेंद्र प्रसाद , अंजलि, वेद प्रकाश व सचिन ढिंगिया को चुना गया। धनंजय पासवान को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर यथावत बनाये रखा गया।

Related posts:

स्वतंत्रता सेनानी दम्पति स्व. परशराम-स्व. शांता त्रिवेदी की मूर्तियों का अनावरण

बाघदड़ा नेचर पार्क में मगरमच्छ संरक्षण के लिए हिन्दुस्तान जिंक ने किया 5 करोड़ का सहयोग

हिन्दुस्तान जिंक ने सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के साथ पाॅवर डिलीवरी एमओयू पर किए हस्ताक्षर

ZINC FOOTBALL ACADEMY’S RAJRUP SARKAR STARS IN INDIA’S QUALIFICATION FOR AFC UNDER-17 ASIAN CUP 2026

दायकिन ने जापानीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैन्युफैक्चरिंग

नायब तहसीलदारों की डीपीसी, नाहर सहित 300 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार

स्वतंत्रता दिवस पर पंच अभिव्यक्ति का अयोजन

बैंक ऑफ बड़ौदा में योग दिवस का आयोजन

नारायण सेवा संस्थान के दिव्यांगजन कंप्यूटर कोर्स का 68वां बैच सम्पन्न –प्रशिक्षणार्थियों को दिये प्र...

देवेन्द्र सिंह राव की कृति तुम्हारे लिए का विमोचन

मोती मगरी परिसर में सघन वृक्षारोपण

Rajasthan Deputy Chief Minister Diya Kumari, Visits Nand Ghar in Jaipur,Commends its Holistic Develo...