कथा मर्मज्ञ पुंडरीक गोस्वामी ने सिटी पैलेस में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की

उदयपुर. भारत के प्रसिद्ध श्रीमद् भागवत कथा वाचक महाराज पुंडरीक गोस्वामी ने बुधवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट की। कथा वाचक पुंडरीक गोस्वामी ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के समक्ष श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न पहलुओं के महत्व को वर्तमान परिपेक्ष्य में प्रतिपादित किया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने पुंडरीक गोस्वामी से कहा कि मेवाड़ राजघराना पिछले करीब 1500 साल से सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए कार्य करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा। मेवाड़ प्राचीनकाल से संतों-महंतों-कथा मर्मज्ञों का सम्मान करता आ रहा है, जो गौरव की बात है। कथा मर्मज्ञ पुंडरीक ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह को श्रीधाम वृंदावन पधारने का आमंत्रण दिया, जिसे मेवाड़ ने सहर्ष स्वीकार किया।


Related posts:

पिम्स में नवजात की सफल जटिल सर्जरी

हिन्दुस्तान जिंक और सिलॉक्स इंडिया ने इकोजे़न के साथ लो-कार्बन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए ...

Hindustan Zinc Shines with 6 Awards atRajasthan State’s Prestigious 28thBhamashahAwards

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

गोवर्धन सागर में दीपदान कर जल संरक्षण का संकल्प लिया

राज्य सरकार करेगी अग्रणी कृषकों का सम्मान

पत्रकार मानवेन्द्र का देसूरी उपप्रधान बनने पर अभिनंदन

उदयपुर की 35 बेटियां करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

उदयपुर के विवेक बंगाल में कांग्रेस के चुनाव कार्डिनेटर

गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

सांसद रावत ने आईजी व एसपी को कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता रस रंग 2025-26 का समापन