उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार की ओर से दीपावली पर मिलेगी शुद्ध मिठाईयां

कलेक्टर ने किया मिठाई दर पोस्टर का विमोचन
उदयपुर।
उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार की ओर से इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर आमजन को शुद्ध मिठाईयां वाजिब दाम पर उपलब्ध कराई जाएगी। मिठाईयों के विक्रय दर के पोस्टर का विमोचन गुरूवार को जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने भंडार के सुपरमार्केट शास्त्री सर्कल पर किया। कलेक्टर ने मिठाईयों की गुणवत्ता के संबध में भण्डार महाप्रबन्धक डॉ प्रमोद कुमार से जानकारी प्राप्त और दीपावली पर उदयपुर की जनता को शुद्ध व वाजिब दाम पर मिठाईयां उपलब्ध कराने के इस प्रयास को सराहनीय बताया।
इस मौके पर कलेक्टर ने समस्त उत्पादों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुए गुणवत्ता बनाये रखने एवं उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान मे रखने के निर्देश दिये। भण्डार महाप्रबन्धक ने बताया कि दीपावली पर मिलने वाली मिठाईयों में काजू कतली 720 रुपये प्रति किलो, काजू रोल 780 रुपये प्रति किलो, सोहन पपडी 400 रुपये प्रति किलो, बेसन चक्की 400 रुपये प्रति किलो, मक्खन बडे 480 रुपये प्रतिकिलो की दर से उपलब्ध रहेंगे। यह मिठाईयां सभी सुपरमार्केट पर आज से ही उपलब्ध रहेगी एवं अग्रिम बुकिंग भी सुपरमार्केट पर की जाएगी। यह सभी मिठाईयां शुद्ध सरस घी से निर्मित है। इस अवसर पर भण्डार भण्डार के प्रशासक एवं अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां प्रेम प्रकाश माण्डोत एवं भंडार के कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Related posts:

फाइनेंस लीग सीजन—2 के लिये खिलाडियों का हुआ ऑक्शन, 18 अप्रेल से होंगे महामुकाबले

दिव्यांग दम्पति व बच्चे की मदद

रोजगार से जुड़े 152 दिव्यांग

हिंदुस्तान जिंक द्वारा डीजीएमएस के तत्वावधान में खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर 25वीं त्र...

Hindustan Zinc Concludes a High-Impact Showcase at IITF 2025 With Its ‘Zung Ke Khilaaf Zinc’ Awarene...

एक छोटे योद्धा की विजय : एनआईसीयू में समय से पहले जन्मे बच्चे की 60 दिन की यात्रा

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जनहित के साथ ही रक्तदान जैसे पुनीत कार्य अनुकरणीय : ताराचंद मीणा

वेदांता हिन्दुस्तान जिंक सिटी हाफ मैराथन में देश के 27 राज्यों एवं विदेश से 7 हजार से अधिक प्रतिभागी...

World Quality Day: Hindustan Zinc Reaffirms Commitment to Superior Product Quality & Innovation

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने उदयपुर पुलिस को 25 कस्टमाइज़्ड होंडा शाइन 100 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) वाह...

पीआईएमएस में शुरू हुई कोरोना जांच

Zinc Kaushal Kendra trains over 7000 Rural Youths including 40% females