पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में बच्चे की अत्यंत दुर्लभ सफल सर्जरी

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में चिकित्सकों ने सात वर्ष के बच्चे की अत्यंत दुर्लभ सफल सर्जरी की है। पीडियाट्रिक सर्जन अतुल मिश्रा ने बताया कि सलूंबर निवासी एक बच्चे को परजीवी जुड़वा (हेटेरोपेगस पैरासिटिक कंजोइंट ट्वीन) बीमारी के चलते पिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।इस सर्जिकल बीमारी में आपस में शरीर जुड़े हुए जुड़वा होते हैं। इसमें एक पूरा विकसित होता है जबकि दूसरा विकसित नहीं हो पाता है। इसमें शरीर का एक हिस्सा, अधिकतर निचला हिस्सा दूसरे सामान्य जुड़वा शिशु से चिपका रह जाता है। इस परजीवी अर्ध विकसित शिशु का स्वयं का कोई जीवन नहीं होता पर एक बड़ी गांठ की तरह शरीर से चिपका रहता है और उसी की रक्त वाहिनियों से खून लेता है। सामान्य शिशु के लिए यह एक बहुत बड़ी कष्टदायक व भद्दी दिखने वाली गांठ की तरह होता है। यह गांठ छाती, पेट अथवा कूल्हे से चिपकी हो सकती है।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि यह बीमारी गर्भावस्था के दौरान जटिल गड़बड़ी हो जाने के कारण होती है। यह बीमारी इतनी दुलर्भ है कि 5 से 10 लाख नवजात में से किसी एक के होते है। इस बच्चे के यह परजीवी जुड़वा गांठ मल द्वार के पास थी। इसको अलग करने की प्रक्रिया में अंगों के अलावा रक्त वाहिनियों का विशेष ध्यान रखना होता है। लगभग तीन घंटे चली प्रक्रिया में लगभग 1.75 किलो परजीवी शिशु गांठ को अलग किया गया। इस प्रक्रिया में निश्चेतना विभाग की डॉ. कमलेश, डॉ. गणेश गुप्ता, डॉ. त्यागी, पीडियाट्रिक विभाग के डॉ. विवेक पाराशर, डॉ. खत्री, स्टाफ अरूण, कुलदीप आदि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पिम्स के चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि बच्चे का पूरा इलाज मुख्यमंत्री निशुल्क चिकित्सा योजना के तहत निशुल्क किया गया। बच्चा अब पूर्णतया स्वस्थ है।

Related posts:

वर्षों बाद पत्र सामने आना षड्यंत्र का हिस्सा : पुनिया

Hindustan Zinc’s Zawar Group of Mines Shines at the 48th Mines Safety Week

पूर्व मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास पंचतत्व में विलीन

प्रदेश के लिये हिंदुस्तान जिंक ने उपलब्ध कराएं 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

मेवाड़ के प्रतापी महाराणाओं के ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्रों को वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विधिवत पू...

देश में सबको वैक्सीन और सबको शिक्षा का लक्ष्य हासिल करके रहेंगे : मेहता

फील्ड क्लब चुनाव नतीजे : सेक्रेटरी पर फिर ‘मन-वानी’’, उपाध्यक्ष पर महकी श्रीमाली की बगिया, कोषाध्याक...

प्रथम डॉ. रणजीत मानववादी कविता पुरस्कार बच्चा लाल 'उन्मेष को मिला

सरकारी अनुमति से हो रहा आरटीडीसी होटल जयसमंद का रिनोवेशन कार्य : सुहालका

एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

राज्य सरकार करेगी अग्रणी कृषकों का सम्मान

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय सराड़ा में कक्षा 1 से 5 के लिए प्रवेश शुरू