उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की सदस्याओं ने शुक्रवार को सेंट्रल जेल का विजिट किया। रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की अध्यक्ष सुषमा कुमावत ने बताया कि क्लब की सदस्याओं ने पूर्व में पत्र लिखकर जेल में कार्यक्रम करने की अनुमति मांगी थी जो अब मिली है। यहां 30 महिला बंदी आजीवन कारावास की सजा काट रही हैं और 10 महिलाओं पर धारा 302 के मुकदमों में सुनवाई जारी है। कोविड के चलते जेल में अभी कोई कार्यक्रम नहीं चलाये जा रहे हैं। क्लब महिला बंदियों के साथ पेपर बॉक्स बनाने का काम शुरू करेगा। इसके लिए क्लब की सदस्याओं द्वारा घर पर जो भी अखबार आता है उसे रद्दी में न देकर यहां दिया जाएगा जिससे ये महिलाएं पेपर बॉक्स बनाने का काम शुरू कर सकेंगी। क्बल की सदस्याओं द्वारा आगामी राखी पर्व महिला बंदियों के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर सचिव अर्चना व्यास तथा विजयलक्ष्मी गलुंडिया भी उपस्थित थी।
Related Posts
किसी के अधिकारों का कभी हनन नहीं करना ही स्वतंत्रता है : मुनि सुरेश कुमार
जिंक की समाधान परियोजना जावर क्लस्टर में पशु स्वास्थ्य के 30 शिविरों में 9297 पशुओं का हुआ इलाज
उदयपुर। राज्य सरकार के पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम बीआईएसएलडी के तहत हिंदुस्तान जिंक ने अपनी समाधान परियोजना में पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर जावर माइंस क्षेत्र के 18 गांवों में शिविर लगाए गए। इन शिविरों में 622 परिवार लाभान्वित हुए, जिनके 9297 पशुओं का इलाज हुआ और सभी पशु स्वस्थ होकर लौटे। सबसे ज्यादा बकरियां 6075 व 1961 गायों को लाभ मिला। शिविर में पशुओं को डिवमिंग, वैक्सीन, एआई तथा पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया और दवाइयां दी गई। जावर क्लस्टर के अमरपुरा, टीडी, कानपुर, नेवातलाई, सिंघटवाड़ा, कृष्णपुरा, रेला, जावर, पडूणा, गोज्या, बोरीकुआ, धावड़ी तलाई, उदियाखेड़ा, चणावदा, पाडला, रवा, ओडा तथा भालडिया में आयोजन किया गया। पशुओं के स्वास्थ्य शिविर में पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डाॅ पवन कुमार ने सहयोग प्रदान किया। पशु स्वास्थ्य शिविर में बीआईएसएलडी के सेंटर इंचार्ज कपिल मोर्दिया, संकुल प्रभारी महिपाल सिंह ने शिविर को संचालित किया। इस मौके पर बीआईएसएलडी के स्टाॅफ तथा हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड से सीएसआर से मोहन मीणा, प्रेम मीणा, सुश्री अन्नपूर्णा उपस्थित रहें। शिविर में पशु स्वास्थ्य विभाग बारापाल के स्टाफ भी सहयोग किया। Post Views: 1,124
