शिल्पग्राम महोत्सव-21 से

‘हिवड़ा री हूक’ में लोक कला और संस्कृति प्रेमियों को मिलेगा मंच और मौका
उदयपुर।
एक साल के इंतजार के बाद शिल्पग्राम महोत्सव 21 दिसंबर से शुरू होगा और पूरे दस दिन लोक संस्कृति प्रेमियों को भरपूर मनोरंजन देगा। इस बार खूबी यह है कि यह कार्यक्रम विशुद्ध रूप से ‘लोक के रंग-लोक के संग’ यानी लोक संस्कृति की थीम पर आधारित होगा।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि यह थीम राजस्थान, खासकर मेवाड़ के लोककला प्रेमियों की पसंद को मद्देनजर रखते हुए इस दस दिवसीय कार्यक्रम को शुद्ध रूप से मूल स्वरूप लौटाने के लिए रखी गई है। यह कार्यक्रम कई तरह के नए सांस्कृतिक रंगों से भी सराबोर होगा। इसमें कई ऐसी लोकरंजक कला की कड़ियां जोड़ी गई हैं, जो हर मेलार्थी और कला प्रेमी के लिए आकर्षण का केंद्र होगी यानी स्टाल्स पर खरीदारी और विभिन्न प्रदेशों के व्यंजनों के जायके के साथ ही मनोरंजन और उसमें अपनी भागीदारी निभाने का मौका वाकई लोगों के लिए अनूठा होगा। इनमें ‘हिवड़ा री हूक’ हर महोत्सवार्थी के मन को सीधे छूएगा।
फुरकान खान ने बताया कि इस बार ‘हिवड़ा री हूक’ कार्यक्रम हर कला और संगीत प्रेमी को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका देगा। इतना ही नहीं, यह प्रोग्राम किसी ऐप पर या घर में लोक गीत या गाने गाकर अपने दिल की हूक यानी कसक मिटाने वाले हर उम्र के मेलार्थी को मंच प्रदान करेगा। यह ‘हूक’ प्रोग्राम शिल्पग्राम के बंजारा मंच पर महोत्सव के दूसरे दिन २२ से 29 दिसंबर तक रोजाना दिन में 12 से 4 बजे चलेगा।
फुरकान खान ने बताया कि ऐसा नहीं कि ‘हिवड़ा री हूक’ में सिर्फ गाने-बजाने की प्रतिभा दिखाने का ही मौका मिलेगा। इसमें प्रस्तुतियों के बीच-बीच में सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी यानी क्विज भी हर आर्ट लवर को खूब लुभाएगा। इसमें सही जवाब देने वाले भारतीय संस्कृति के प्रेमियों को ‘शिल्पग्राम मोमेंटो’ से नवाजा जाएगा यानी मंच और मोमेंटो हसिल करने का सुनहरा अवसर हर आर्ट लवर को मिलेगा।

Related posts:

नारायण सेवा संस्थान आत्मीय स्नेह संगम व नाथद्वारा दर्शन

उदयपुर से राम मंदिर के लिए पहली चांदी की ईंट अर्पित

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के साझे में चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप

जिंक द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रमों से समुदायों का कायाकल्प

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का एक ओर कीर्तिमान लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ के नाम

सिटी पैलेस में परम्परागत विधि-विधान से हुआ होलिका रोपण

वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Dr Mohit Goyal honoured with the highest honour for young rheumatologists in the India

गुलाबचंद कटारिया द्वारा निधि पुनमिया का सम्मान

क्वालिटी और स्टेण्डर्ड के प्रोडक्ट्स की शपथ के साथ एसीपीआई द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन...

From Corrosion to Conservation: Hindustan Zinc’s Mission on World Heritage Day

पीआईएमएस ने आरएनटी कॉलेज को 6 विकेट से हराया