राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने नयी एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सिरोही : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सिरोही में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास, पंचायत राज विभाग, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्यमंत्री ओटाराम देवासी से नयी एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । नई 108 एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवाल पर तैनात रहेगी । यह एक बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस है जिसमें 84 प्रकार की इमरजेंसी मेडिसिन उपलब्ध है साथ ही 75 प्रकार के इक्विपमेंट है जो पेशेंट के इमरजेंसी में काम आयेंगे यथा ऑक्सीजन की सुविधा, बीपी नापने के लिए डिजिटल बीपी इंस्ट्रूमेंट ,ब्लड शुगर नापने के लिए ग्लूकोमीटर, दुर्घटना में काम आने वाली ऑटोमेटिक सक्शन मशीन , तीन प्रकार के स्ट्रेचर, पल्स मापने के लिए पल्स ऑक्सीमीटर, नेबुलाइजर इत्यादि मशीन उपलब्ध है। जावाल नगर पालिका एवं आस पास के गांवों के लोगो को बेसिक लाइफ सपोर्ट की सुविधा मिलेगी ।
उद्घाटन के अवसर पर सांसद लुंबाराम चौधरी, सीएमएचओ सिरोही डॉ. दिनेश खराडी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एसपी शर्मा, आरसीएचओ डॉ. रितेश सांखला, सिरोही बीसीएमओ डॉ. विवेक जोशी, जवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉ. विक्रम सिंह ,108 जिला अधिकारी निरंजन शर्मा, एंबुलेंस चालक दिनेश एवं एंबुलेंस नर्सिंग ऑफिसर कपिल शर्मा के साथ साथ कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक ने अनूठी लिफ्ट सिंचाई तकनीक से 125 एकड़ कृषि भूमि का किया कायाकल्प

हिंदुस्तान जिंक के प्रोजेक्ट इवॉल्व और कंफ्लुएंस सेप एस अवार्ड 2020 से सम्मानित

विश्व पर्यावरण दिवस पर महावीर युवा मंच द्वारा सघन वृक्षारोपण

हिंदुस्तान जिंक की आईटी प्रणाली को एकीकृत आईएसओ प्रमाण पत्र

Hindustan Zinc ranks as the World’s Most Sustainable Metals & Mining company for the 2nd consecu...

एनर्जी कंजर्वेशन दिवस मनाया

शिल्पग्राम महोत्सव में स्टोन के बड़े एस्ट्रो साइन और मुखौटे होंगे आकर्षण के केंद्र

Family Dispute Explore in Vallabhnagar By-Election Ticket

रजत पालकी में सवार हो प्रभु श्री महाकालेश्वर ने किया जल विहार

डिजिटल दुनिया में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला

Hindustan Zinc Wraps Up Shiksha Sambal Summer Camp, Empowers 1,500+ Students in Rajasthan

Hindustan Zinc Recognized as India’s Largest Integrated Silver Manufacturer at India Silver Conferen...