पिम्स में पांच माह की बच्ची की सफल सर्जरी

उदयपुर। पैसिफिक इन्स्टिट्यूट ऑफ मेडि़कल कॉलेज व हॉस्पिटल (पिम्स) उमरड़ा में चिकित्सकों ने पांच माह की बच्ची की गांठ की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की है।
पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. अतुल मिश्रा ने बताया कि कोटड़ा निवासी, बच्ची को जन्म से रीढ़ व मलद्वार के पास बड़ी गांठ थी जिसे सेक्रोकोक्सीजियल टेराटोमा कहते हैं। यह बीमारी 35,000 शिशुओं में से किसी एक में होने वाली दुर्लभ गांठ (ट्यूमर) की है। समय पर ऑपरेशन न किए जाने पर कैंसर में तब्दील हो जानलेवा हो सकती है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि लगभग साढे़ तीन घंटे चले इस ऑपरेशन में निचली हड्डी व मल रास्ते से चिपकी लगभग 450 ग्राम वजनी गांठ को बिना किसी अंग को नुकसान पहुंचाए बाहर निकाला गया।
पिम्स के चैयरमैन आशीष अग्रवाल ने बताया कि बच्ची का भामाशाह योजना के अंतर्गत पूर्णतः निःशुल्क उपचार किया गया। बच्ची अभी पूर्णतः स्वस्थ है। ऑपरेशन में पीडियाट्रिक विभाग के डॉ. विवेक पाराशर, निश्ेचतना विभाग की डॉ. पीनू, डॉ. अमित, स्टाफ अरूण, उदय, कुलदीप, अशोक, धीरज आदि की महŸवपूर्ण भूमिका रही। श्री अग्रवाल ने बताया कि पैसिफिक अस्पताल, उमरड़ा अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और सभी योजनाओं का लाभ दिया जाता है।

Related posts:

फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी हॉलीवुड में आकर्षण का केंद्र बनी

स्विगी डाइनआउट ने 50 प्रतिशत की छूट के साथ उदयपुर में लॉन्च किया ग्रेट इंडियन रेस्टोरेंट फेस्टिवल (ज...

India Set to Reap Record Mustard Crop in 2023-24- 120.90 lakh tonnes

HDFC Bank To Set Up Medical Infrastructure For Covid-19 Relief

नव नियुक्त अधिकारियों का सम्मान

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने तनसिंहजी शताब्दी जयंती समारोह में शिरकत की

एचडीएफसी बैंक ने पहले सस्टेनेबल फाइनेंस बॉन्ड इश्यू के जरिए 300 मिलियन डॉलर जुटाए

Vedanta’s Hindustan Zinc becomes the 3rd largest producer of Silver Globally

आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक संपूर्ण विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाएंगे : केंद्रीय गृहमंत्री

Road Safety Session for Deaf and Mute Students by Hindustan Zinc

एचडीएफसी बैंक के बेहतर कार्य परिणाम

डॉ. बी. एल. कुमार सांई तिरूपति विश्वविद्यालय के प्रेसिडेन्ट (वाईस चान्सलर) बने