डॉ. लुहाड़िया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के चेस्ट एवं टीबी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. एस. के. लुहाड़िया को थोरेसिक एंडोस्कोपी क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए जालंधर (पंजाब) में थोरेसिक एंडोस्कोपी सोसाइ‌टी द्वारा आयोजित छठी राष्ट्रीय सम्मेलन टेस्कॉन में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथी पंजाब पुलिस के महानिदेशक संजीव कालरा, अध्यक्ष पंजाब केसरी अखबार समूह के चेयरमैन और मुख्य संपादक विजयकुमार चोपड़ा, विशिष्ट अतिथी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जालंधर के निदेशक प्रोफेसर बिनोदकुमार कनौजिया, पंजाब मेडिकल कौन्सील के अध्यक्ष डॉ. सी. एस. प्रुथी, नई दिल्ली एम्स के पूर्व डायरेक्टर पदमश्री डॉ. रणदीप गुलेरिया, टेसकॉन के अध्यक्ष डॉ. एस. के. सरकार थे! डॉ. लुहाडिया को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित होने पर गीतांजली समूह के कार्यकारी निदेशक अंकित अग्रवाल, गीतांजली हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीम तंबोली, डीन डॉ. डी.सी. कुमावत ने बधाई दी।

Related posts:

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल के 13 साल पूरे होने के जश्न में मुलाकात कीजिए छोटा भीम और छुटकी से

कोरोना- जाँचें 1834, संक्रमित 3, मृत्यु 4

एचडीएफसी बैंक और इंडियन डेंटल एसोसिएशन में एमओयू

पिम्स के विद्यार्थियों का फेमिली अडॉप्शन प्रोग्राम के अंतर्गत धोल की पाटी में विजिट

सफल होने के लिए मन की एकाग्रता जरूरी: संजय शास्त्री

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 15 दिवसीय कार्यक्रमों का समापन

ग्रामीण स्वास्थ्य के लिए हिन्दुस्तान जिंक की पहल सराहनीय- जिला कलेक्टर

जेईई की तैयारी के लिए स्वस्थ और तनाव मुक्त वातावरण देना फीटजी का लक्ष्य

हैदराबाद के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन , नारायण सेवा की सेवाएं पुनः शुरू

इंदिरा आईवीएफ ने वाराणसी में मैटकेयर मैटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल शुभारंभ किया  

हिंदुस्तान जिंक द्वारा विद्यार्थियों को मास्क तथा पंचायत, विद्यालयों और आगंनबाड़ी केंद्रों पर कोविड ...

हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर परियोजनाओं से वर्ष 2025 में 23 लाख से अधिक लोग लाभान्वित