डॉ. वर्षा शर्मा सहित दस महिलाओं का विप्र फाउंडेशन के तेजस्विनी अवॉर्ड के लिए चयन

उदयपुर। विप्र फाउंडेशन की ओर से विविध क्षेत्रों में सेवारत दस विप्र महिलाओं को तेजस्विनी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इनमें मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वर्षा शर्मा भी शामिल है, जिन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के लिए चुना गया है। स्कूली शिक्षा के समय से ही टॉपर रही डॉ. वर्षा शर्मा सुखाडिय़ा विवि की 2009 में गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा भी रही है। एमए, एमबीए, नेट, सेट, पीएचडी और आईसीएसएसआर,नई दिल्ली से पोस्ट डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त तथा कई अवॉर्ड अपने नाम करने वाली डॉ. शर्मा के कई शोधपत्र व हेल्थ साइकोलॉजी पर पुस्तक भी प्रकाशित हो चुकी है।
तेजस्विनी अवॉर्ड की इसी कड़ी में पत्रकारिता में मुम्बई की सुधा श्रीमाली, बीएसएफ में नई दिल्ली की सुश्री तनुश्री पारीक, भजन गायकी में जयपुर की सुश्री सुरभि चतुर्वेदी, आईटी में गुडग़ांव की अभिलाषा गौड़, सामाजिक क्षेत्र में देवगढ़ की श्रीमती भावना पालीवाल, खेल में उदयपुर की सुश्री माला सुखवाल, साहित्य में राजसमंद की डॉ. रचना तेलंग, नृïत्य में बड़ौदा की सुश्री नीतू सिंह राजपुरोहित तथा चित्रकारी में बीकानेर की मेघा हर्ष का तेजस्विनी अवॉर्ड के लिए चयन किया गया हैं।
महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी सोनाली शर्मा ने बताया कि चयनित सभी दस महिलाओं ने अपनी कठोर साधना से राष्ट्रीय क्षितिज पर विशेष पहचान बनाई हैं। इन सभी को 26 मार्च को नाथद्वारा में होने वाले श्रीअभ्युदय उत्सव (विप्र महिला सामागम) में ये गरिमामय सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Related posts:

प्रोफेसर सांरगदेवोत का सम्प्रति संस्थान ने किया अभिनंदन

‘कम्युनिकेशन टुडे : 25 वर्षों का शानदार सफर’ वृत्तचित्र ऑनलाइन लोकार्पित

सैन्य बलों के लिए एचडीएफसी बैंक ने अपनी तरह का पहला कार्ड, ‘शौर्य’ प्रस्तुत किया

गौ स्नेह पात्र एवं पक्षी दाना अभियान का शुभारंभ

डॉ. महेन्द्र भानावत को मारवाड़ रत्न समान

आईआईएम के छात्रों ने देखी नारायण सेवा

पिम्स हॉस्पिटल में 66 वर्षीय रोगी का सफलतापूर्वक उपचार

पिम्स मेवाड़ कप सीजन : 4, जीसीए ने एकतरफा मुकाबले में क्रॉसरोड्स को 138 रन से हरा किया फाइनल में प्रव...

गरीबी, संघर्ष और हिम्मत की मिसाल बनीं केशरी मीना

’उदयपुर की ‘धरोहर फोक डांस संस्था को राष्ट्रीय गौरव’

हिंदुस्तान जिंक की जीवन तरंग पहल से दिव्यांग बच्चों के लिए समावेशी समाज का निर्माण

प्रतिष्ठित सीएसआर इम्पैक्ट अवार्ड्स 2024 में हिंदुस्तान जिंक को 2 पुरस्कार