ध्यान-योग से शरीर-मन और भावों में संतुलन : मुनि सुरेशकुमार

पाँच दिवसीय प्रेक्षाध्यान योग शिविर सम्पन्न
उदयपुर।
प्रज्ञा शिखर महाप्रज्ञ विहार में तेरापंथ सभा के बैनर तले युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासनश्री मुनि सुरेशकुमार के सान्निध्य, मुनि सम्बोध कुमार ‘मेधांश’ के निर्देशन में पाँच दिवसीय प्रेक्षाध्यान योग शिविर का अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ सम्पन्न हुआ। ‘आत्म साक्षात्कार प्रेक्षाध्यान के द्वारा’ गीत से शुरू हुए शिविर के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुनि सुरेशकुमार ने कहा कि ध्यान व चेतना के उर्धवारोहण का सोपान है, और योग ध्यान की सिद्धि का उपाय। नियमित अभ्यास से हम शरीर, मन और भावों में संतुलन ला सकते है।
मुनि सम्बोध कुमार ‘मेधांश’ ने पाँच दिन तक इनर हिलिंग, अंतरिक्ष यात्रा, मोक्ष यात्रा ध्यान का अभ्यास कराने के साथ ब्रीदिग बैलेंस गोदिदिका आसन के प्रयोग करवाते हुए कहा कि भागती दौड़ती जिन्दगी के बीच पंद्रह मिनट ध्यान और योग हमें 24&7 रिचार्ज रखता हैं।
योग प्रशिक्षक भरत श्रीमाली व विनोद कुमार ने सर्व रोग मुक्ति योग / प्राणायाम, योग की सुक्ष्म क्रिया का प्रयोग करवाया। पे्रक्षावाहिनी संयोजक चंद्रप्रकाश पोरवाल ने वार्मअप, ताली वादन संकल्प व हास्य के प्रयोग करवाएं। श्रीमती संगीता पोरवाल ने कायोत्सर्ग करवाया। आभार तेरापंथ सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत व मंच संचालन सभा मंत्री विनोद कच्छारा ने किया।

Related posts:

अनुसूचित क्षेत्रों में अंडरग्राउंड माइनिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता: सांसद डॉ रावत

गीतांजली में 75 वर्षीय वृद्ध महिला की देहदान

पिम्स, उमरड़ा में एनआरपी (नीयोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम) वर्कशॉप आयोजित

हिंदुस्तान जिंक द्वारा आयोजित वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का इवेंट पोस्टर और रेस डे जर्सी लॉन्च

सीएचसी खेरवाड़ा में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट : डॉ. दयाराम परमार

वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन के विजन को मिला बल

नारायण सेवा का 39वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 25-26 को

30 वाॅं खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह सम्पन्न

उदयपुर में कोरोना संक्रमित (137) रोगी कम तो मृत्यु (6) भी कम

स्वास्थ्य सेवाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए : ओम बिरला

जेईई की तैयारी के लिए स्वस्थ और तनाव मुक्त वातावरण देना फीटजी का लक्ष्य

नेक्सस मॉल्स और CRED ने हाथ मिलाया